कैसा दिखता है एक दिन का गैंडे का बच्चा? वायरल वीडियो में दिखी दुर्लभ झलक

एक दिन के नन्हे गैंडे के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और खुश भी. यह दुर्लभ झलक भारत के नेशनल पार्क में वन्यजीव निगरानी की प्रक्रिया को करीब से दिखाती है.

Advertisement
IFS officer shares rare video of one-day-old rhino (Photo: Parveen Kaswan/X) IFS officer shares rare video of one-day-old rhino (Photo: Parveen Kaswan/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

सोशल मीडिया पर एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिन के गैंडे के बच्चे की दुर्लभ झलक देखने को मिल रही है. यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कस्वां ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है, और इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अगर आपने कभी एक दिन के गैंडे के बच्चे को नहीं देखा है, तो देखिए. हमारे नेशनल पार्क में हर गैंडे को रिकॉर्ड और मॉनिटर किया जाता है.” इस क्लिप में नवजात गैंडे का बच्चा बेहद मासूम और शांत नजर आता है, जो इस वीडियो को और खास बना देता है.

यह वीडियो अब तक करीब 17 हजार व्यूज हासिल कर चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे “दिल छू लेने वाला” और “दुर्लभ नजारा” बता रहे हैं. कई लोगों ने भारतीय वन विभाग के काम की सराहना की और कहा कि इस तरह की मॉनिटरिंग से वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलती है.

देखें वायरल वीडियो

हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने पूछा कि क्या इतने छोटे बच्चे के पास जाना सुरक्षित है, क्योंकि मां गैंडा अपने बच्चे की रक्षा के लिए हमला कर सकती है.

Advertisement

इस पर जवाब देते हुए परवीन कस्वां ने स्पष्ट किया कि ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं होता. उन्होंने बताया, “यह बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, गैंडे हमला कर सकते हैं. यह वीडियो हाथी पर बैठकर, ज़ूम करके पेट्रोलिंग के दौरान शूट किया गया है.”

गौरतलब है कि गैंडे को अक्सर शांत स्वभाव का जानवर माना जाता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर वे बेहद आक्रामक हो सकते हैं. खासतौर पर जब उनके बच्चे आसपास हों, तब उनका सुरक्षात्मक व्यवहार और भी मजबूत हो जाता है.

यह वायरल वीडियो न सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि वन्यजीव निगरानी, गैंडा संरक्षण, भारतीय नेशनल पार्क और वन्यजीव सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी ध्यान खींच रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement