सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. वीडियो में एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के साथ चूड़ियों की दुकान पर पहुंचे हैं. यहां वह अपनी पत्नी के लिए बड़े प्यार से लाल चूड़ियां पसंद करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि चूड़ियां पसंद करने से लेकर उनका रंग और डिजाइन बताने तक, पति हर छोटी-छोटी बात का ध्यान रख रहे हैं. वहीं, पत्नी भी उन्हें बता रही हैं कि उन्हें किस तरह की चूड़ियां चाहिए और हाथ में कितनी लंबाई तक चूड़ियां पहनना पसंद है. खास बात यह है कि उम्र के इस दोनों के बीच का यह प्यारा तालमेल देखकर दुकान पर मौजूद दूसरे लोग भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग पति दुकान पर चूड़ियों के सामने खड़े हैं. वह दुकानदार को बता रहे हैं कि उन्हें अपनी पत्नी के लिए किस तरह की चूड़ियां चाहिए. वह अलग-अलग डिजाइन और रंगों को देखते हैं और अपनी पसंद भी बताते हैं. इस दौरान उनकी पत्नी भी उन्हें अपनी पसंद समझाती नजर आती हैं. दोनों एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनते हैं और मिलकर चूड़ियां पसंद करते हैं. वीडियो में दोनों के बीच का अपनापन साफ दिखाई देता है. पति जिस ध्यान से पत्नी के लिए चूड़ियां चुन रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि उनके लिए यह सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि पत्नी को खुश करने का एक प्यारा मौका है.
दुकान पर मौजूद लोग भी देखते रह गए
इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात यह है कि दुकान पर मौजूद दूसरे लोग भी इस जोड़े को देखकर खुश होते नजर आ रहे हैं. वहां काम करने वाली महिलाएं और दूसरे ग्राहक भी मुस्कुराते दिखाई देते हैं. आमतौर पर चूड़ियों की दुकान पर महिलाएं अपनी पसंद से चूड़ियां चुनती हैं, लेकिन यहां पति खुद आगे बढ़कर पत्नी के लिए पसंद कर रहे हैं. यही छोटी-सी बात लोगों का दिल जीत रही है.
लोगों को पसंद आ रहा दोनों का प्यार
वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसे देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि प्यार का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े वादे करना नहीं होता, बल्कि एक-दूसरे की छोटी-छोटी पसंद का ख्याल रखना भी होता है. किसी ने इसे सच्चे प्यार की खूबसूरत मिसाल बताया तो किसी ने कहा कि रिश्ते में उम्र मायने नहीं रखती, मायने रखता है तो एक-दूसरे के लिए दिल में मौजूद प्यार और सम्मान.
दरअसल, समय के साथ चेहरे पर झुर्रियां आ सकती हैं, बाल सफेद हो सकते हैं और उम्र बढ़ सकती है, लेकिन अगर रिश्ते में अपनापन और परवाह बनी रहे तो प्यार कभी पुराना नहीं होता. इस बुजुर्ग जोड़े का वीडियो भी कुछ ऐसा ही संदेश दे रहा है कि साथ बिताए सालों के बाद भी एक-दूसरे को खुश करने की चाहत ही रिश्ते को खूबसूरत बनाए रखती है.
aajtak.in