मां की दर्दनाक हत्या, खूंखार जानवर के जबड़े में मासूम का शव... दिल दहला देगी ये कहानी!

पुलिस को चाकुओं से गोदकर मार दी गई एक महिला की लाश मिली. पुलिस को पशुन जैफरी की लाश उसके अपार्टमेंट से बरामद हुई तो मौके से लापता उसके बच्चे को खोजने के लिए तलाश शुरू हुई. जिसके बाद बच्चे को पुलिस ने जिस हाल में पाया वह हैरान करने वाला था.

Advertisement
घड़ियाल के जबड़े में मिला मासूम का शव घड़ियाल के जबड़े में मिला मासूम का शव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

एक दर्दनाक घटना में पुलिस को एक दो साल के मासूम का शव घड़ियाल के जबड़े से बरामद हुआ है. मामला फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग का है जहां गुरुवार को  सबसे पहले  पुलिस को चाकुओं से गोदकर मार दी गई  20 वर्षीय Pashun Jeffery की लाश उसके अपार्टमेंट से बरामद हुई तो पुलिस  मौके से लापता उसके बच्चे को खोजने निकल गई. महिला की हत्या बेहद दर्दनाक तरीके से की गई थी. लेकिन मासूम को ढूंढने पर पुलिस को मालूम हुआ कि बच्चे के साथ और अधिक क्रूरता की गई है.

Advertisement

घड़ियाल के मुंह के अंदर मिला मासूम
 

पशुन की लाश मिलने के बाद शुक्रवार की शाम को, डेल होम्स पार्क में उसके घर से लगभग 10 मील की दूरी पर 2 साल का टेलेन एक घड़ियाल के मुंह के अंदर मृत पाया गया. अधिकारियों ने जानवर को मारने के बाद पुष्टि की कि वह टेलेन ही था. बच्चे की मौत का कारण पता लगाया जा रहा है. पुलिस प्रमुख एंथोनी होलोवे ने कहा, हमें नहीं लगा था वह हमें इतनी बुरी हालत में मिलेगा.

पिता पर मां - बेटे की हत्या का आरोप

फिलहाल मामले में  टेलेन के पिता 21 वर्षीय थॉमस मोस्ले पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर के दो आरोप लगाए गए हैं. एनबीसी न्यूज के अनुसार, पुलिस में जब थॉमस को ढूंढा तो उसने हाथों में कट के साथ खुद को अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था. होलोवे ने बताया कि अभी थामस हमसे बात नहीं कर रहा है.

Advertisement

मां बेटे को दी बेहद दर्दनाक मौत

परिवार के लोगों ने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे मां और बेटे आखिरी बार देखा था. वहीं पड़ोसियों ने कहा कि उन्होंने उस रात करीब 8.30 बजे अपार्टमेंट से शोर शराबे की आवाज सुनी थी, लेकिन पुलिस को नहीं बुलाया गया. वहीं अपार्टमेंट में हंगामे के फौरन बाद, थॉमस हाथ पर कई कट के साथ अपनी मां के घर पहुंचा था. अगली सुबह, पशुन के फेसटाइम कॉल न उठाने पर उसकी मां ने अपार्टमेंट मैनेजर को फोन किया तो अपार्टमेंट के एक कर्मचारी ने उसे मृत पाया. होलोवे ने बताया कि पशुन की मर्डर साइट बहुत अधिक हिंसक थी. सीवीएस में काम करने वाली पशुन और टेलेन हाल ही में अपार्टमेंट में आए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »