पहले करोड़पति था, शादी फेल हुई तो पैसे से नफरत हो गई! सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग की कहानी वायरल

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका कहना है कि वो एक समय में करोड़पति था और आज वो सड़क किनारे रहने को मजबूर है.

Advertisement
खुद को करोड़पति बताने वाले बुजुर्ग का वीडियो वायरल है. (Photo: Insta/Tarun Mishra) खुद को करोड़पति बताने वाले बुजुर्ग का वीडियो वायरल है. (Photo: Insta/Tarun Mishra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर उन लोगों को कहानियां वायरल हो जाती हैं, जो एक वक्त काफी अमीर थे, लेकिन अब हालात खराब होने के बाद सड़क पर आ गए हैं. कुछ दिन पहले एक एनडीए टीचर की कहानी चर्चा में आई थी, जो आगरा में किसी मंदिर में रह रहे थे. अब एक और बुजुर्ग शख्स की कहानी वायरल हो रही है, जो खुद को करोड़पति बता रहा है, लेकिन अभी सड़क किनारे रह रहा है. इस बुजुर्ग शख्स का दावा है कि 40 साल पहले वो एक करोड़पति व्यक्ति था, लेकिन फिर शादी में वो फेल हो गए और उन्हें पैसे आदि से नफरत हो गए. इसके बाद से वो इस हालात में अपना जीवन यापन कर रहे हैं. 

Advertisement

बुजुर्ग का वीडियो तरुण मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अक्सर सड़क पर बैठे लोगों का इलाज करवाते हैं या फिर खाना खिलाते हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग अपनी कहानी बता रहा है और दावा कर रहा है कि एक वक्त था, जब वो करोड़पति था, लेकिन उन्हें अब सबसे नफरत हो गई है. अब वो सड़क किनारे जीवन गुजारने को मजबूर हैं.

उनके पांव पर कुछ घाव थे, जिसकी वजह से वो चल भी नहीं पा रहे थे. फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां उनका इलाज हुआ. इलाज के बाद ये बुजुर्ग शख्स काफी खुश नजर आया. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में वीडियो में ज्यादा नहीं बताया गया है. 

इसके बाद उन्हें जब कार में बैठाया गया तो वो खुद कार ड्राइव करते नजर आए. इस दौरान बुजुर्ग कहते हैं कि कार में बैठने के बाद उन्हें पुराने दिन याद आ गए और साथ ही वो कहते हैं कि वो लंबे वक्त बाद कार में बैठे हैं. इसके बाद वो कार चलाते हैं.

Advertisement

बुजुर्ग की हालात में बदलाव देखकर अब लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और इलाज करवाने वाले लोगों की तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि आपने बुजुर्ग को जीवन जीना सीखा दिया है. 

अभी तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 24 हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया है. साथ  ही इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है.  अगर व्यूज की बात करें तो वीडियो को 12 मिलियन बार देखा जा चुका है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »