3 दिन अस्पताल में भर्ती होंगे तभी मिलेगी छुट्टी, मैनेजर के नियम पर बवाल

एक कर्मचारी को बीमार होने के बावजूद मैनेजर ने छुट्टी देने से मना कर दिया, जबकि उसने कंपनी की पॉलिसी के अनुसार मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि क्या बीमार होने पर छुट्टी मांगनी चाहिए या सिर्फ सूचना देना काफी है.

Advertisement
क्या कर्मचारी को बीमार होने पर छुट्टी मांगनी चाहिए या सिर्फ इंफॉर्म करना चाहिए? ( Photo: Pexels) क्या कर्मचारी को बीमार होने पर छुट्टी मांगनी चाहिए या सिर्फ इंफॉर्म करना चाहिए? ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

एक कर्मचारी और उसके मैनेजर के बीच हुई छुट्टी को लेकर बहस इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस घटना ने वर्क प्लेस पर बीमारी की छुट्टी (सिक लीव) को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या कर्मचारी को बीमार होने पर छुट्टी मांगनी चाहिए या सिर्फ इंफॉर्म करना चाहिए? यह पूरा मामला एक कर्मचारी ने ऑनलाइन शेयर की. उसने बताया कि उसे अचानक बुखार और पेट की प्रॉब्लम हो गई थी. ऐसे में उसने अपनी शिफ्ट शुरू होने से करीब एक घंटे पहले अपने मैनेजर को फोन करके बताया कि वह ठीक नहीं है और छुट्टी ले रहा है.

Advertisement

मैनेजर के बिहेवियर पर बहस
लेकिन मैनेजर का जवाब सुनकर वह हैरान रह गया. मैनेजर ने कहा- क्या तुम मुझे बता रहे हो या मुझसे परमिशन मांग रहे हो? यानी, मैनेजर चाहता था कि कर्मचारी छुट्टी के लिए अनुमति मांगे, सिर्फ जानकारी न दे. कर्मचारी ने आगे बताया कि उसने बहस से बचने के लिए छुट्टी मांग ली, लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. मैनेजर ने कहा कि बीमारी की छुट्टी तभी मिल सकती है जब कोई कर्मचारी कम से कम 3 दिन अस्पताल में भर्ती हो. यह सुनकर कर्मचारी को अजीब लगा, क्योंकि कंपनी की पॉलिसी के अनुसार 2 दिन की छुट्टी के लिए डॉक्टर का प्रमाण पत्र ही काफी होता है, चाहे मरीज घर पर आराम कर रहा हो या अस्पताल में हो.

मैनेजर ने उसे सलाह दी कि वह अपनी बीमारी की छुट्टी लेने के बजाय ( EL) Earned Leave या बिना वेतन वाली छुट्टी ले ले. लेकिन कर्मचारी ऐसा नहीं करना चाहता था, क्योंकि वह अपनी EL बचाकर रखना चाहता था. इसके बाद कर्मचारी डॉक्टर के पास गया और दो दिन के आराम के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट लिया. उसने कंपनी के एचआर पोर्टल पर बीमारी की छुट्टी के लिए आवेदन किया, जिसे एचआर ने स्वीकार भी कर लिया. लेकिन इसके बावजूद मैनेजर ने छुट्टी मंजूर करने से इनकार कर दिया.

Advertisement

कंपनी की पॉलिसी पर तीखी बहस
मैनेजर का कहना था कि कर्मचारी ने पहले उनसे चर्चा नहीं की और सीधे एचआर के पास चला गया. इतना ही नहीं, मैनेजर ने यह भी मांग की कि कर्मचारी अपनी मेडिकल पर्ची उन्हें और टीम लीड को दिखाए, ताकि वे उसकी जांच कर सकें. इस घटना के बाद कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर तीन बड़े सवाल उठाए कि क्या बीमार होने पर छुट्टी मांगनी चाहिए या सिर्फ बताना चाहिए? क्या मैनेजर छुट्टी को रिजेक्ट कर सकता है, जब कंपनी की पॉलिसी और एचआर दोनों उसे मंजूर कर चुके हों? क्या मैनेजर या टीम लीड को मेडिकल पर्ची दिखाना जरूरी होता है?

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने मैनेजर के रवैये की आलोचना की और कहा कि यह गलत है. एक यूजर ने सलाह दी कि इस मामले को एचआर में शिकायत के रूप में दर्ज कराना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अगर कंपनी का माहौल ऐसा है, तो नौकरी बदलने के बारे में सोचना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बीमार होने पर छुट्टी लेना कोई गलत बात नहीं है और इसके लिए किसी की अनुमति मांगने की जरूरत नहीं होनी चाहिए. उनका मानना है कि स्वास्थ्य सबसे जरूरी है और कर्मचारी को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »