सिया की हमशक्ल हुई वायरल! बताया लोग ऐसे कर रहे हैं ट्रोल

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर कहती है- मैं सिया नहीं हूं. दरअसल, उसका चेहरा वायरल हुए सिया केस की लड़की से मिलता-जुलता है, जिसके कारण लोग उसे गलत पहचान कर ट्रोल कर रहे हैं. 

Advertisement
हाल ही में वायरल हुई रील में दिख रही लड़की का चेहरा सिया से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है. ( Photo: ITG) हाल ही में वायरल हुई रील में दिख रही लड़की का चेहरा सिया से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की हाथ जोड़कर लोगों से कहती है, "मैं सिया नहीं हूं." दरअसल, उसका चेहरा उस सिया से काफी मिलता-जुलता है, जो हाल ही में एक चर्चित मामले की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थी. चेहरा मिलता-जुलता होने की वजह से कई लोग इस लड़की को भी सिया समझ बैठे. इसके बाद उसके वीडियो पर लगातार ऐसे कमेंट आने लगे, जिनमें लोग उसे सिया कहकर बुला रहे हैं. कुछ लोग मजाक बना रहे हैं, तो कुछ उसे ट्रोल भी कर रहे हैं.

Advertisement

लगातार हो रही इस गलत पहचान से परेशान होकर लड़की ने खुद वीडियो बनाकर लोगों से साफ कहा कि वह सिया नहीं है और बिना वजह उसे ट्रोल न करें. अब उसका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

आखिर क्या है सिया केस?
दरअसल, सिया और केतन अग्रवाल केस आजकल काफी चर्चा में हैं.  पुणे के 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक सामान्य ट्रैकिंग हादसा माना गया था. बताया गया था कि लोनावला के लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई. लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो कहानी पूरी तरह बदल गई. पुलिस का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश के तहत की गई कथित हत्या थी.

Advertisement

जांच के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि दोनों ने केतन को ट्रैकिंग के बहाने लोनावला के लोहागढ़ किले पर बुलाया और वहां उन्हें करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया. पुलिस ने सबूतों और जांच के आधार पर सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच अभी भी जारी ह

अब दूसरी लड़की क्यों हुई ट्रोल?
हाल ही में वायरल हुई रील में दिख रही लड़की का चेहरा सिया से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है. इसी वजह से लोग उसे सिया समझकर कमेंट करने लगे. लगातार एक जैसे कमेंट और ट्रोलिंग से परेशान होकर उसने वीडियो बनाकर साफ कहा कि मैं सिया नहीं हूं.

उसका यह वीडियो भी कुछ ही समय में वायरल हो गया. कई लोगों ने उसके समर्थन में लिखा कि सिर्फ चेहरे की समानता के आधार पर किसी को ट्रोल करना सही नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया की गलत पहचान का उदाहरण बताया.

सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वायरल चेहरे से मिलती-जुलती शक्ल होने पर लोगों को अनचाही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है. कई बार बिना पूरी जानकारी के लोग किसी व्यक्ति को पहचान लेते हैं और फिर उस पर मीम्स या कमेंट्स की बौछार शुरू हो जाती है. फिलहाल, जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, उसने साफ कर दिया है कि उसका सिया केस से कोई संबंध नहीं है. इसके बावजूद उसकी रील लगातार शेयर की जा रही है और इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं. 

Advertisement

एक यूजर ने कहा-अब उसे कौन बताएगा कि इस पर गर्व करने लायक कुछ नहीं है. rahulbhambrii नाम के यूजर ने लिखा-अपने उस दोस्त को चट्टान से धक्का देने की योजना मत बनाओ. kiiziiee_ ने लिखा-मतलब सच में एक शक्ल के 7 लोग होते हैं.unfit_gk ने लिखा- मुझे पता है तुम सिया गोयल हो...प्लीज एक्टिंग मत करो. iamvickythapar ने लिखा-हां, तुम बिल्कुल उसके जैसी दिखती हो, उम्मीद है तुम्हारी मानसिकता उसके जैसी न हो.  mysterioussoul0007 नाम के यूजर ने लिखा- अरे यार! ये तो बिल्कुल एक जैसा है.... सावधान रहना बच्चे. 

the_bhaw_bhaw_world ने लिखा-तो इसमें इतनी खुश होने वाली बात क्या है भाई वो एक हत्यारा है और तुम बड़े गर्व से मुस्कुराते हुए कह रहे हो कि या मैं सच में उसके जैसी दिखती हूं, ये क्या बकवास है. kuku_shirodkar24 ने लिखा-सिया गोयल एक अपराधी है, सेलिब्रिटी नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »