लंदन के घर की कीमत देख लोग हैरान, भारत के प्रॉपर्टी बाजार पर उठे सवाल

लंदन का एक घर. कीमत करीब 6 करोड़. और तुलना भारत के फ्लैट्स से. एक पोस्ट ने ऐसी बहस छेड़ी कि लोग अपने-अपने शहर याद करने लगे.

Advertisement
 पोस्ट वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.(Photo:X/@championswimmer) पोस्ट वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.(Photo:X/@championswimmer)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

लंदन में एक घर की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पोस्ट के बाद लोग भारत और विदेश के प्रॉपर्टी बाजार की तुलना करने लगे हैं. यही वजह है कि यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है.

लंदन में रहने वाले भारतीय इंजीनियर अर्नव गुप्ता (Arnav Gupta) ने एक घर की तस्वीर शेयर की. उन्होंने बताया कि यह घर लंदन के वेम्बली इलाके में है और इसकी कीमत करीब आधा मिलियन पाउंड मिलियन यानी लगभग 6 करोड़ रुपये है. तस्वीर में एक सुंदर सिंगल-स्टोरी घर दिख रहा है, जिसमें लाल रंग की ढलान वाली छत, बड़े खिड़की और सामने हरियाली नजर आती है. गुप्ता के मुताबिक, इस घर के साथ बड़ा बैकयार्ड भी है.

Advertisement

भारत vs लंदन तुलना

अर्नव गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस कीमत में लंदन में इतना बड़ा घर मिल रहा है, जबकि भारत में इसी बजट में अक्सर छोटे फ्लैट मिलते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह घर सेंट्रल लंदन से 30 मिनट की दूरी पर है.उनकी इस तुलना के बाद कई यूजर्स ने भारतीय प्रॉपर्टी मार्केट को लेकर सवाल उठाए.

देखें पोस्ट

क्यों महंगी है भारतीय प्रॉपर्टी

कई यूजर्स ने कहा कि भारत में प्रॉपर्टी की कीमत मांग और सप्लाई पर निर्भर करती है. बड़े शहरों में जमीन की कमी और ज्यादा डिमांड के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं.कुछ लोगों ने यह भी कहा कि गेटेड सोसाइटी और हाई-राइज अपार्टमेंट में स्पेस कम मिलता है, लेकिन कीमत ज्यादा होती है.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

पोस्ट वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने भारतीय बाजार को 'महंगा' बताया, तो कुछ ने कहा कि हर देश का बाजार अलग होता है.एक यूजर ने लिखा कि भारत में भी ऐसे घर मिलते हैं, लेकिन उनकी कीमत डिमांड के हिसाब से तय होती है. वहीं कुछ लोगों ने भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमतों में गिरावट की भी बात कही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement