हिरन के साथ 'खेल' नहीं रहा था तेंदुआ, असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जंगल में एक लेपर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लेपर्ड शिकार करने के बाद तुरंत उसे खाने के बजाय उसके आसपास घूमता और बार-बार उसे पंजे से छूता नजर आता है

Advertisement
तेंदुआ जंगल के सबसे सतर्क शिकारियों में से एक माना जाता है  (Photo:Insta/@stealth_toursandtravel) तेंदुआ जंगल के सबसे सतर्क शिकारियों में से एक माना जाता है (Photo:Insta/@stealth_toursandtravel)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST
जंगल में तेंदुए के शिकार से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने शिकार तो कर लिया, लेकिन वह उसे तुरंत खाने के बजाय उसके आसपास घूमता, पंजे से छूता और बार-बार सतर्क नजरों से इधर-उधर देखता दिखाई देता है. पहली नजर में यह नजारा लोगों को थोड़ा अजीब लगा और कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि तेंदुआ अपने शिकार के साथ ‘खेल’ रहा है.

ये वीडियो Stealth Tours and Travel Instagram ने शेयर किया, जो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर वाइल्ड लाइफ और सफारी से जुड़े वीडियो पोस्ट करता रहता है.

Advertisement

वीडियो में एक छोटे हिरन का बच्चा तेंदुए के आसपास घूमता नजर आता है. वह कई बार तेंदुए के बेहद करीब भी पहुंच जाता है. हैरानी की बात यह रही कि तेंदुए ने न तो उसे जबड़े से पकड़ने की कोशिश की और न ही पंजों से हमला किया. तभी अचानक वहां एक लकड़बग्घा आता दिखाई देता है. उसे देखते ही तेंदुआ तुरंत सतर्क हो जाता है और हिरन को मुंह में दबाकर पेड़ पर चढ़ जाता है.

देखें पूरा वीडियो

ये है वजह


वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे की असली वजह पूरी तरह सर्वाइवल से जुड़ी होती है. जानकारों के मुताबिक, तेंदुआ जंगल के सबसे सतर्क शिकारियों में से एक माना जाता है. वह अकेले शिकार करता है और उसके लिए हर शिकार बेहद कीमती होता है. इसी वजह से शिकार करने के तुरंत बाद वह पहले आसपास के माहौल को जांचता है. उसे हर समय इस बात का खतरा रहता है कि कहीं शेर, लकड़बग्घे या दूसरे शिकारी उसका शिकार छीन न लें. यही कारण है कि वह खाना शुरू करने से पहले कई सेकंड या मिनट तक आसपास नजर रखता है.

Advertisement

विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार तेंदुआ तेज दौड़ और हमला करने के बाद खुद भी थक जाता है. ऐसे में वह कुछ देर रुककर अपनी सांस सामान्य करता है. वीडियो में जो ‘खेल’ जैसा दिखाई देता है, वह दरअसल यह जांचने का तरीका होता है कि शिकार पूरी तरह काबू में है या नहीं. अगर उसे जरा भी हलचल महसूस होती है, तो वह दोबारा हमला कर सकता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा किजंगल में कुछ भी बिना वजह नहीं होता. वहीं दूसरे ने कहा कि अब समझ आया कि तेंदुआ इतना चालाक शिकारी क्यों माना जाता है.कई लोगों ने यह भी कहा कि जंगल में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि धैर्य और सतर्कता भी सबसे बड़ा हथियार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement