फ्लाइट में MS Dhoni से मिली एयर होस्टेस, फिर 'कैप्टन कूल' ने कही ये बात... VIDEO वायरल

इंडिगो की एयर होस्टेस ने व्यस्त फ्लाइट के दौरान एमएस धोनी से हुई अपनी प्यारी मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
 ऐश्वर्या ने उनसे बातचीत की और अपने काम से जुड़े एक मुश्किल दिन का जिक्र किया.(Photos: Aishwarya Singh/Instagram) ऐश्वर्या ने उनसे बातचीत की और अपने काम से जुड़े एक मुश्किल दिन का जिक्र किया.(Photos: Aishwarya Singh/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

फ्लाइट में ड्यूटी के दौरान अगर अचानक एमएस धोनी सामने आ जाएं, तो किसी भी क्रिकेट फैन के लिए यह पल खास होगा. इंडिगो की एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. फ्लाइट में उनकी मुलाकात भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से हुई. ऐश्वर्या ने उनसे बातचीत की और अपने काम से जुड़े एक मुश्किल दिन का जिक्र किया. इसके बाद धोनी ने न सिर्फ उनकी बात ध्यान से सुनी, बल्कि उन्हें कुछ सलाह भी दी.

Advertisement

ऐश्वर्या ने इस खास मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वह धोनी को देखकर काफी उत्साहित नजर आती हैं और उन्हें 'द मिथ एंड द लीजेंड'कहती हैं.

यह भी पढ़ें: पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख, लड़की ने ठुकराया तो शख्स बोला- पैसे वापस करो

धोनी ने ध्यान से सुनी एयर होस्टेस की बात

वीडियो में ऐश्वर्या धोनी से अपने काम और उस दिन की व्यस्तता के बारे में बात करती नजर आती हैं. धोनी बेहद शांत अंदाज में उनकी बातें सुनते हैं. उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करते हैं.धोनी का यही शांत और सहज अंदाज वीडियो देखने वाले लोगों को भी पसंद आ रहा है. बातचीत के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या को काम के मुश्किल दिनों से निपटने को लेकर कुछ सलाह दी.

'कैप्टन कूल' ने मजाक से बना दिया माहौल हल्का

Advertisement

बातचीत के दौरान धोनी ने फ्लाइट से जुड़ा एक मजाक भी किया, जिसे सुनकर ऐश्वर्या हंस पड़ीं. काम के तनाव भरे दिन में हुई यह छोटी-सी बातचीत उनके लिए यादगार बन गई.

ऐश्वर्या ने वीडियो शेयर करते हुए इस मुलाकात को सपना सच होने जैसा'बताया.  एयर होस्टेस धोनी को अपने करीब देखकर उसकी आंखों में खुशी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: टाइगर के बाड़े में कूदा शख्स, फिर जो हुआ... VIDEO में दिखा खौफनाक मंजर

फैंस बोले- किस्मत हो तो ऐसी!

ऐश्वर्या ने जैसे ही इंस्टा पर धोनी के साथ मुलाकात का वीडियो डाला, व्यूज और रिएक्शन आने लगे. वीडियो को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कई यूजर्स ने एयर होस्टेस को धोनी से मिलने का मौका मिलने पर बधाई दी, जबकि कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि वे इस मुलाकात से जल रहे हैं.

एमएस धोनी की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं है. उनका शांत व्यवहार और सहज अंदाज अक्सर फैंस का ध्यान खींचता है. ऐश्वर्या के लिए भी फ्लाइट में हुई यह मुलाकात सिर्फ एक सेलिब्रिटी से मिलने का मौका नहीं रही, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन गई जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »