'ऊंचे पेड़ के नीचे...' बिहार की महिला टीचर का वीडियो वायरल, IAS ने की तारीफ

वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल की महिला टीचर अपने छात्र-छात्राओं को अनोखे अंदाज में पढ़ा रही है. वीडियो को एक IAS ने ट्विटर पर शेयर किया है. यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. इसे अब तक 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement
आईएएस ने महिला टीचर की तारीफ की है (फोटो- ट्विटर) आईएएस ने महिला टीचर की तारीफ की है (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

बिहार की एक महिला टीचर का अपने छात्रों को अनोखे अंदाज में पढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें टीचर छात्र-छात्राओं को नाचते, गाते, खेलते हुए पढ़ा रही हैं. वीडियो को IAS ऑफिसर दीपक कुमार सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर अब यह सुर्खियां बटोर रहा है.

वीडियो के मुताबिक, टीचर का नाम खुशबू कुमारी है और वह बांका जिले के कठौन स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मजेदार तरीके से पढ़ाने का काम कर रही हैं. 

Advertisement

एक जगह वह क्लास में छात्र-छात्राओं से घिरी दिखाई दे रही हैं तो दूसरी जगह स्कूल के प्लेग्राउंड में बच्चों के साथ लुका-छिपी जैसे खेल भी खेलते दिखाई दे रही हैं. बैकग्राउंड में बॉलीवुड का ओल्ड सॉन्ग 'लुक छुप जाना मकई का दाना...' बज रहा है. 

बिहार कैडर के IAS और बिहार एजुकेशन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सिंह ने टीचर के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- केवल यही नहीं मायने रखता कि आप क्या पढ़ाते हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप कैसे पढ़ाते हैं और छात्रों को यह कितना समझा आता है. इसका नमूना देख लीजिए. बिहार के बांका में अपने छात्रों को पढ़ाती महिला टीचर. छात्रों के चेहरों की मुस्कान, आपको पूरी कहानी बता रही है. 

ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 25 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है. इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आए हैं. एक यूजर ने कहा- महिला टीचर का प्रयास प्रशंसनीय है लेकिन गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के वीडियो भी सामने आने चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे वीडियो बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है. 

Advertisement

कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेन्ट करके बिहार में टीचर भर्ती की मांग भी उठाई. तो कुछ ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बहुत सारे टीचर हैं. विशाल नाम के एक यूजर ने लिखा- सीखना बस एक कार्य नहीं होना चाहिए बल्कि यह मजेदार होना चाहिए. पढ़ाई की पूरी प्रक्रिया को मजेदार बनाना बेहद जरूरी है. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »