प्यार की सबसे भावुक तस्वीर! कैंसर से जूझ रही पत्नी के लिए पति ने भी मुंडवा लिया सिर

कैंसर से जूझ रही नमर्ता नितिन गोयल का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कीमोथेरेपी के कारण बाल झड़ने के बाद नमर्ता अपना सिर मुंडवाती नजर आती हैं, लेकिन लोगों का दिल तब पिघल गया जब उनके पति ने भी बिना कुछ कहे अपना सिर शेव कर लिया.

Advertisement
वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं (Photo: Instagram) वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं (Photo: Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

कैंसर से जूझ रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को इमोशनल कर रहा है. कीमोथेरेपी के कारण जब महिला के बाल तेजी से झड़ने लगे, तो उसने मजबूरी में अपना सिर मुंडवाने का फैसला किया. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने इंटरनेट पर लोगों की आंखें नम कर दीं. पत्नी का दर्द कम करने के लिए पति ने भी बिना कुछ कहे अपना सिर शेव कर लिया.

Advertisement

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर नमर्ता नितिन गोयल ने शेयर किया है. वीडियो में नमर्ता कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं और उनके पति बेहद प्यार से उनके बाल हटाने में मदद करते हैं. माहौल बेहद शांत होता है, लेकिन कुछ सेकेंड बाद पति खुद भी ट्रीमर उठाकर अपना सिर शेव कर लेता हैं. यही पल लोगों के दिल को छू गया और वीडियो वायरल गया.

वीडियो के साथ नमर्ता ने लिखा कि तुमने सिर्फ अपना सिर नहीं मुंडवाया, तुमने मेरा दर्द भी अपने साथ उठा लिया. इस एक लाइन ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया. कई यूजर्स ने कहा कि सच्चा प्यार बड़े-बड़े शब्दों में नहीं, बल्कि ऐसे छोटे लेकिन गहरे साथ में दिखाई देता है.

देखें वायरल वीडियो

नमर्ता ने अपने पुराने पोस्ट में बताया था कि कीमोथेरेपी के बाद बाल झड़ना उनके लिए सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक था. दूसरे सेशन के बाद बाल इतनी तेजी से गिरने लगे थे कि सिर छूने पर भी दर्द होता था. हालांकि उन्हें पहले से पता था कि इलाज के दौरान ऐसा होगा, लेकिन असल में उस पल का सामना करना बेहद भावनात्मक था.

Advertisement

वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने इसे रिश्ते की असली ताकत कहा, तो किसी ने लिखा कि हर महिला को ऐसा पार्टनर मिले. कई यूजर्स ने माना कि बीमारी के दौर में सबसे बड़ी दवा सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि अपने लोगों का साथ होता है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब सिर्फ एक कपल की कहानी नहीं, बल्कि प्यार, साथ और हिम्मत की मिसाल बन चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement