'Bad days for...', शपथग्रहण के बाद शुभेंदु के साथ तस्वीर पोस्ट कर बोले CM हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. इस दौरान पश्चिम बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. बाद में सीएम हिमंता ने शुभेंदु अधिकारी के साथ अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी आगे राजनीति के संदेश छिपे हुए हैं.

Advertisement
हिमंता के शपथग्रहण में शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे. (Photo: X/@himantabiswa) हिमंता के शपथग्रहण में शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे. (Photo: X/@himantabiswa)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को फिर से असम के सीएम पद की शपथ ले ली. BJP और उसके अलायंस पार्टनर AGP और BPF के चार विधायकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली. 

शपथग्रहण के बाद असम सीएम हिमंता ने मंगलवार शाम को एक मजेदार ट्वीट किया. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए एक संदेश दिया है जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. ट्वीट में हिमंता ने लिखा, "Bad days for....(You know who)" उन्होंने इस ट्वीट को पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी को टैग किया.

Advertisement

CM हिमंता के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु ने लिखा, "No Prizes for Guessing, I guess."

तस्वीर में दोनों नेता गले मिलकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. 

राजनीतिक विश्लेषक इसे बांग्लादेशी घुसपैठियों, अवैध प्रवासियों और सीमा पार से होने वाली अव्यवस्था के खिलाफ दोनों राज्यों की सख्ती का संकेत मान रहे हैं. असम में हिमंता सरकार पहले से ही डिटेंशन कैंप और घुसपैठ रोकने के सख्त कदमों के लिए जानी जाती है. अब बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ दोनों पूर्वी राज्यों के बीच समन्वय बढ़ने की उम्मीद है. 

हिमंता का यह ट्वीट 'You know who' कहकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आईं. कई यूजर्स ने इसे घुसपैठियों के लिए बुरे दिनों का संकेत बताया, जबकि कुछ ने इसे बंगाल-असम की साझा रणनीति का प्रतीक करार दिया. 

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली प्रमुख तस्वीर है. यह तस्वीर भाजपा शासित राज्यों में समन्वय और सख्त कानून व्यवस्था की नई शुरुआत का संदेश दे रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement