रात में लड़की से मिलने होटल गया लड़का, सुबह सोकर उठा तो उड़ गए होश!

कुछ दिन ऑनलाइन चैट करने के बाद लड़के और लड़की ने मिलने का फैसला किया था. लेकिन पहली ही मुलाकात में लड़के को तगड़ा झटका लगा. दरअसल, लड़की उसे लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई. परेशान लड़के ने बाद में इसकी शिकायत पुलिस की. आइए जानते हैं फिर क्या हुआ...

Advertisement
लड़की ने किया लड़के के साथ फ्रॉड (सांकेतिक फोटो- Getty) लड़की ने किया लड़के के साथ फ्रॉड (सांकेतिक फोटो- Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

एक लड़के की ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से दोस्ती हुई. कुछ दिन चैट करने के बाद उन्होंने मिलने का फैसला किया. लेकिन पहली ही मुलाकात में लड़के को तगड़ा झटका लगा. लड़की ने उसे लाखों रुपये का चूना लगा दिया. लड़के की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के लॉस वेगास का है. जहां 30 साल की रीगन पार्कर को बीते बुधवार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. रीगन के पुरुष दोस्त मिआ ने उस पर धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस केस किया था. 

Advertisement

दरअसल, कुछ दिन पहले मिआ की रीगन से दोस्ती हुई थी. दोनों ऑनलाइन मिले थे. हाल जी में वो आमने-सामने मिलने के लिए लॉस वेगास के एक लग्जरी होटल पहुंचे. यहां उन्होंने साथ ड्रिंक की और डिनर करने के बाद होटल के कमरे में सो गए. 

नींद खुलते ही उड़ गए लड़के के होश

लेकिन जब सुबह मिआ नींद से जगे तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि रीगन उनकी रोलेक्स घड़ी और 3 लाख रुपये से अधिक कैश लेकर रफूचक्कर हो गई थी. रीगन ने अपना फोन भी बंद कर लिया था. हैरान, परेशान मिआ ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी और अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में शिकायत दर्ज कराई. मिआ ने बताया कि रीगन ने उसे 20 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई है. 

पुलिस हिरासत में आरोपी रीगन पार्कर

जिसके बाद पुलिस ने रीगन की तलाश शुरू की और बीते बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर चोरी का मामला दर्ज किया गया. जांच में पता चला कि रीगन पर धोखाधड़ी समेत अलग-अलग 8 अन्य मामले पहले से ही दर्ज हैं. 

Advertisement

फिलहाल उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है. हालांकि, अक्टूबर में फिर से उसे कोर्ट में पेश होना है. सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई जाएगी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »