मूंछों को लेकर लोगों में गजब का क्रेज रहता है. कई मूंछों के शौकीन ऐसे हैं, जिनकी पहचान उनके उसी स्टाइल से होती है. एक ऐसे ही नेता इन दिनों इंटरनेट पर अपने मूंछों की वजह से छाए हुए हैं. उनकी मूंछ की अजीबोगरीब स्टाइल ने ग्लोबली लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
ओरहान अवसी नाम के तुर्किए के एक राजनेता अपनी अनोखी मूंछों की बदौलत रातोंरात वायरल स्टार बन गए हैं. अब इनकी अपनी एक अलग पहचान है. उनकी विशाल मूंछों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लोग उनकी मूंछों को 'फाइनल बॉस' कहकर मजाक उड़ा रहे हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुातबिक, तुर्किए के इस राजनेता ने अपनी शानदार मूंछों की वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है. ओरहान अवसी की मूंछे इतनी विशाल हैं कि लोग कह रहे हैं कि उसमें जीवन है.
अवसी को हाल ही में पूर्वी तुर्किए के कार्लियोवा में हुजूर पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. हालांकि वे सार्वजनिक सेवा से अनजान नहीं हैं, क्योंकि वे पहले ही दो बार स्थानीय ग्राम प्रधान रह चुके हैं. लेकिन उनके नए आधिकारिक तस्वीर जिस तरह से वायरल हुई, उसके लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे.
जैसे ही तस्वीर इंटरनेट पर आई, इंटरनेट ने उनकी पहचान को दरकिनार करते हुए सीधे उनके मूंछ पर निशाना साधा. तब से इस तस्वीर को हजारों बार शेयर किया जा चुका है.हैरान दर्शक दावा कर रहे हैं कि मूंछ इतनी विशाल और जटिल है कि इसने अपना खुद का एक चेहरा बना लिया है.
कुछ पैनी नजर वाले टिप्पणीकारों का दावा है कि वे ओरहान के चेहरे के घने बालों के बीच छिपी हुई आंखें और नाक देख सकते हैं. खास तौर पर इंस्टाग्राम पर लोगों ने उस तस्वीर पर हैरानी, सम्मान और उनकी दिनचर्या के प्रति मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है.
इस बीच कई लोगों ने ओरहान के अतीत की गहराई से छानबीन की. इस दौरान लोगों को एक पुरानी तस्वीर मिली. इसे देखकर भी लोग हैरान रह गए, कुछ लोगों ने उनके युवा रूप को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और क्वीन बैंड के दिग्गज गायक फ्रेडी मर्करी के बीच का मिश्रित संस्करण बताया.
aajtak.in