ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस का विरोध करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि उसकी एक अजीब हरकत ने नया राज खोल दिया. पहले तो उसे सिर्फ ट्रैफिक जांच में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल पहुंचते ही उसकी चाल-ढाल देखकर पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी. जब जांच हुई तो ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.
अमेरिका के फ्लोरिडा में 30 साल की रीगन कॉक्स को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मामला यहीं खत्म हो सकता था, लेकिन जेल पहुंचने के बाद महिला की हरकतों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया.
रीगन कॉक्स को जब फ्लोरिडा के ब्रेवार्ड काउंटी जेल लाया गया तो जेल स्टाफ की नजर उसकी बॉडी लैंग्वेज पर गई. अधिकारियों को लगा कि वह अपने शरीर के निचले हिस्से को असामान्य तरीके से छिपाने की कोशिश कर रही है. इसके बाद महिला को कपड़े बदलने वाले कमरे में ले जाकर जांच की गई.
जांच के दौरान महिला बार-बार अपने हाथ से प्राइवेट पार्ट को ढकने की कोशिश करती रही. लेकिन जैसे ही महिला पुलिसकर्मियों ने उसका हाथ हटवाया, वैसे ही एक छोटी प्लास्टिक की पुड़िया नीचे गिर गई.
थैली में निकली कोकिन
पुलिस ने जब उस थैली की जांच की तो उसमें करीब 3.8 ग्राम कोकिन मिली. इसके बाद महिला पर पहले से दर्ज मामले के अलावा जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान ले जाने का एक और गंभीर मामला दर्ज कर लिया गया.
महिला ने दी अजीब सफाई
सबसे दिलचस्प बात तब हुई जब पुलिस ने महिला से कोकिन के बारे में पूछा. रीगन कॉक्स ने दावा किया कि उसे इस कोकिन के बारे में कुछ भी नहीं पता. उसने कहा कि शायद किसी और शख्स ने उसके साथ अंतरंग मुलाकात के दौरान यह पुड़िया उसके शरीर में छिपा दी होगी.महिला की इस सफाई पर पुलिस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ.
इस पूरे मामले के बाद ब्रेवार्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर हल्के-फुल्के अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ बहाने ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर किसी को यह भी पता न चले कि उसके शरीर में कोकिन छिपी हुई है, तो इससे बड़ी चेतावनी शायद और कोई नहीं हो सकती.
यह भी पढ़ें: मगरमच्छ महिला को खा रहा था, बॉयफ्रेंड करता रहा जबड़े से खींचने की कोशिश
पुलिस ने रीगन कॉक्स पर ट्रैफिक जांच में विरोध करने के साथ-साथ जेल में प्रतिबंधित सामान लाने का अतिरिक्त मामला दर्ज किया. हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे उसी दिन हिरासत से रिहा भी कर दिया गया.
aajtak.in