महिला की अजीब चाल से हुआ पुलिस को शक... पता चला प्राइवेट पार्ट में छुपाया था कोकिन

ट्रैफिक जांच के दौरान एक महिला पुलिस से बहस कर रही थी. जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो महिला की असमान्य चाल देखकर उन्हें शक हुआ. इसके बाद जब चेंजिंग रूम में जांच की गई तो उसके पास से कोकिन की पुड़िया बरामद हुई.

Advertisement
महिला के पास से मिला कोकिन, लेकिन उसे पता ही नहीं था कि उसके पास वो कैसे आए (Photo - Pexels) महिला के पास से मिला कोकिन, लेकिन उसे पता ही नहीं था कि उसके पास वो कैसे आए (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस का विरोध करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि उसकी एक अजीब हरकत ने नया राज खोल दिया. पहले तो उसे सिर्फ ट्रैफिक जांच में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल पहुंचते ही उसकी चाल-ढाल देखकर पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी.  जब जांच हुई तो ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

Advertisement

अमेरिका के फ्लोरिडा में 30 साल की रीगन कॉक्स को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मामला यहीं खत्म हो सकता था, लेकिन जेल पहुंचने के बाद महिला की हरकतों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया.

रीगन कॉक्स को जब फ्लोरिडा के ब्रेवार्ड काउंटी जेल लाया गया तो जेल स्टाफ की नजर उसकी बॉडी लैंग्वेज पर गई. अधिकारियों को लगा कि वह अपने शरीर के निचले हिस्से को असामान्य तरीके से छिपाने की कोशिश कर रही है. इसके बाद महिला को कपड़े बदलने वाले कमरे में ले जाकर जांच की गई.

जांच के दौरान महिला बार-बार अपने हाथ से प्राइवेट पार्ट को ढकने की कोशिश करती रही. लेकिन जैसे ही महिला पुलिसकर्मियों ने उसका हाथ हटवाया, वैसे ही एक छोटी प्लास्टिक की पुड़िया नीचे गिर गई.

Advertisement

थैली में निकली कोकिन
पुलिस ने जब उस थैली की जांच की तो उसमें करीब 3.8 ग्राम कोकिन मिली. इसके बाद महिला पर पहले से दर्ज मामले के अलावा जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान ले जाने का एक और गंभीर मामला दर्ज कर लिया गया.

महिला ने दी अजीब सफाई
सबसे दिलचस्प बात तब हुई जब पुलिस ने महिला से कोकिन के बारे में पूछा. रीगन कॉक्स ने दावा किया कि उसे इस कोकिन के बारे में कुछ भी नहीं पता. उसने कहा कि शायद किसी और शख्स ने उसके साथ  अंतरंग मुलाकात के दौरान यह पुड़िया उसके शरीर में छिपा दी होगी.महिला की इस सफाई पर पुलिस को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ.

इस पूरे मामले के बाद ब्रेवार्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर हल्के-फुल्के अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ बहाने ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर किसी को यह भी पता न चले कि उसके शरीर में कोकिन छिपी हुई है, तो इससे बड़ी चेतावनी शायद और कोई नहीं हो सकती.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ महिला को खा रहा था, बॉयफ्रेंड करता रहा जबड़े से खींचने की कोशिश

पुलिस ने रीगन कॉक्स पर ट्रैफिक जांच में विरोध करने के साथ-साथ जेल में प्रतिबंधित सामान लाने का अतिरिक्त मामला दर्ज किया. हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे उसी दिन हिरासत से रिहा भी कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »