सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा डांस, इमोशनल होकर गले लग गईं मां, VIDEO वायरल

एक कंटेंट क्रिएटर ने अपनी सास के घर लौटने पर 'आपके आ जाने से' गाने पर डांस करके उनका स्वागत किया. सास पहले हैरान रह गईं, फिर बहू को गले लगाकर प्यार जताया और खुद भी डांस में शामिल हो गईं. इस इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और सास-बहू के खूबसूरत रिश्ते की खूब तारीफ हो रही है.

Advertisement
एक अन्य यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा- अगर मेरी शादी में ऐसा प्यार और अपनापन नहीं होगा, तो मैं शादी ही नहीं करूंगा. (Photo: ITG) एक अन्य यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा- अगर मेरी शादी में ऐसा प्यार और अपनापन नहीं होगा, तो मैं शादी ही नहीं करूंगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

अक्सर जब परिवार का कोई मेंबर लंबे समय बाद घर लौटता है तो उसका स्वागत गले लगकर, मिठाई खिलाकर या आरती उतारकर किया जाता है. लेकिन एक बहू ने अपनी सास के स्वागत के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया. इस खास पल में न कोई दिखावा था और न ही कोई बड़ी तैयारी, सिर्फ प्यार, अपनापन और एक खूबसूरत डांस था. यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर केनाविता गोलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो का कैप्शन भी लोगों को खूब पसंद आया. उन्होंने लिखा- जब ससुराल आखिरकार फिर से पूरा महसूस होता है. यही भावना पूरे वीडियो में साफ नजर आती है. इस वीडियो पर 18 मिलियन व्यूज है.

Advertisement

वीडियो की शुरुआत घर के लिविंग रूम से होती है. टीवी पर बॉलीवुड का मशहूर गाना'आपके आ जाने से' बज रहा होता है. केनाविता इस गाने पर पूरे दिल से डांस कर रही होती हैं. तभी उनकी सास घर के दरवाजे पर पहुंचती हैं. जैसे ही उनकी नजर बहू पर पड़ती है, वह कुछ पल के लिए वहीं रुक जाती हैं. उनके चेहरे पर हैरानी के साथ-साथ खुशी भी साफ दिखाई देती है. बहू अपना डांस जारी रखती है और सास मुस्कुराते हुए धीरे-धीरे अंदर आती हैं. कुछ ही सेकंड बाद वह अपनी बहू को गले लगा लेती हैं. दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगाती हैं और सास बहू के माथे पर किस भी करती हैं. इसके बाद वह खुद भी डांस में शामिल हो जाती हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है और घर का माहौल एक छोटे से जश्न में बदल जाता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे तारीफ
इस वीडियो के साथ केनाविता ने एक और प्यारा कैप्शन लिखा- घर वापसी का यही एक रिवाज होना चाहिए. यह लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि हजारों यूजर्स ने इसे शेयर किया और अपनी राय भी दी. वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने बहू और सास की इस प्यारी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सास-बहू के रिश्ते को लड़ाई और तकरार से जोड़कर दिखाया जाता है. लेकिन असल जिंदगी में ऐसे रिश्ते भी होते हैं, जहां प्यार, सम्मान और दोस्ती सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

एक यूजर ने लिखा कि जो सास अपनी बहू को बेटी की तरह अपनाती हैं और पुराने सोच-समझ के तरीके बदलती हैं, वही परिवार को सच में खुशहाल बनाती हैं. उनके मुताबिक, प्यार किसी भी रिश्ते को नई पहचान दे सकता है. एक महिला ने कमेंट करते हुए बताया कि उसके दो बेटे हैं. उसने कहा कि जब उसके बेटों की शादी होगी, तो वह भी अपनी बहुओं के साथ बिल्कुल ऐसा ही रिश्ता बनाना चाहेगी.  उसने लिखा कि हर बहू को ससुराल में अपनापन और सम्मान मिलना चाहिए.

एक अन्य यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा- अगर मेरी शादी में ऐसा प्यार और अपनापन नहीं होगा, तो मैं शादी ही नहीं करूंगा. इस कमेंट को भी हजारों लोगों ने पसंद किया. सोशल मीडिया पर अक्सर सास-बहू की नोकझोंक वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में यह वीडियो लोगों के लिए एक ताजा और सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया. इसमें न सिर्फ एक बहू का अपनी सास के प्रति सम्मान दिखा, बल्कि सास का अपनी बहू के लिए प्यार भी साफ नजर आया. यही वजह है कि यह छोटा- सा वीडियो लोगों के दिलों को छू गया. इसने यह संदेश दिया कि किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत प्यार, भरोसा और अपनापन होता है. जब परिवार के लोग एक-दूसरे की खुशी में शामिल होते हैं, तो घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि खुशियों से भरा एक खूबसूरत संसार बन जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »