अभी तो दुकान जमा रहा था... Crypto बैन की खबर पर मीम्स वायरल

इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी बाजार में खूब छाई हुई है और इसी बीच इस पर बैन लगाने की भी खबर आ रही है. लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स और जोक्स बना रहे हैं, जिनमें से कुछ को हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
क्रिप्टो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स. क्रिप्टो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST
  • क्रिप्टो को लेकर सोशल मीडिया पर छाया ट्रेंड
  • लोग क्रिप्टो पर बना रहे खूब मीम्स और जोक्स
  • सरकार करने जा रही है क्रिप्टो पर बिल पेश

क्रिप्टोकरेंसी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है. और जब से क्रिप्टो बैन को लेकर सोशल मीडिया पर खबर फैली है तभी से लोग इस पर तरह-तरह के मीम्स और जोक्स बनाकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, क्रिप्टोकरेंसी बाजार में छा गई है और इसी बीच इस पर बैन लगाने की भी खबर आ रही है. 

ऐसे में यूजर्स इस खबर पर खूब मजे ले रहे हैं और मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं. बता दें, क्रिप्टोकरेंसी में बुधवार को भारी गिरावट देखी गई है. सरकार 29 नवंबर से शुरु होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्टो करेंसी पर बिल पेश करने जा रही है. ऐसे में वो तमाम लोग परेशान हो जाएंगे जिन्होंने किसी ना किसी क्रिप्टो में अपना पैसा लगा रखा है. क्योंकि अब भारत सरकार पूरी तरह से क्रिप्टो पर बैन लगाने वाली है.

Advertisement

लेकिन लोग इसमें भी मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर जगह अब क्रिप्टो मीम्स और जोक्स देखने को मिल रहे हैं. इन्हीं में कुछ चुनिंदा मीम्स हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं:-

हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी टेक्नोलॉजी और इसके यूज को प्रोमोट करने के लिए कुछ छूट भी जा सकती है. माना जा रहा है कि सरकार क्रिप्टो को करेंसी ना मानकर इसे शेयर, गोल्ड या बॉन्ड की तरह एसेट मान सकती है. क्रिप्टो में कितने लोगों ने इसमें रुपये लगा रखे हैं इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है. एक एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 मिलियन से 20 मिलियन लोगों ने क्रिप्टो में इनवेस्ट कर रखा है. इन सभी की क्रिप्टो होल्डिंग लगभग 40,000 करोड़ रुपये की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »