दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जिन्होंने जुलाई के 'रिया अहीर मोमेंट' की याद दिला दी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई के बीच पुलिस वाहनों को रोकने और हिरासत से बचने की कोशिश की, लेकिन इनमें से कोई भी रिया अहीर की तरह पुलिस का रास्ता रोककर अपनी बात मनवाने में कामयाब नहीं हो सका.
दरअसल, रिया अहीर जुलाई 2026 में मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए CJP के छात्र प्रदर्शन के दौरान अचानक चर्चा में आई थीं. 22 जुलाई को पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जा रही थी. तभी रिया पुलिस वैन के सामने जाकर खड़ी हो गई थीं. वायरल वीडियो में वह अकेले पुलिस वैन का रास्ता रोकती नजर आईं. उन्होंने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग की और हटने से इनकार कर दिया. इस वीडियो के बाद रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की बस रोककर ट्रोल हुई इंफ्लुएंसर, रिया अहीर को किया कॉपी? बोली- मुझे छूने...
देखें ऐसे वीडियो
CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए जा रहे प्रदर्शनकारियों के बीच एक पुलिस वैन वहां पहुंची. तभी एक महिला प्रदर्शनकारी ने वैन को रोकने की कोशिश की. देखिए पुलिसकर्मी ने बीच में आकर उसे रोक दिया और रास्ते से हटने को कहा. कुछ ही सेकंड का यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया.
देखिए ऐसा ही एक और वीडियो जहां लड़की ने 'रिया अहिर मोमेंट' बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद एक महिला ने पुलिस बस को रोकने की कोशिश की. वीडियो में महिला बस के सामने जाकर उसे रोकती नजर आ रही है.
अब 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए CJP प्रदर्शन के दौरान भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों के सामने जाने और कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की. कहीं पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश दिखी, तो कहीं प्रदर्शनकारी पुलिस से बचकर निकलते नजर आए. हालांकि, दिल्ली में इनमें से कोई भी वैसा 'रिया अहीर मोमेंट' नहीं बना सका, जैसा जुलाई में मुंबई में देखने को मिला था.
यही वजह है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इन वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भागमभाग से लेकर हिरासत से बचने की कोशिश तक के अलग-अलग नजारे देखने को मिले.
aajtak.in