अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर है. ऐसे में इस दौरे से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चीनी सैनिक ट्रंप के प्लेन एयर फोर्स वन के सामने एक रोबोट की तरह बिना हिले अडिग खड़ा दिखाई दे रहा है.
एयर फोर्स वन के कुछ ही मीटर दूर से गुजरने के दौरान चीनी सैनिक रोबोट की तरह ऐसे खड़ा था कि सोशल मीडिया में यह चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और उसके कॉन्फिडेंस और अनुशासन की सराहना की जा रही है. साथ ही कई लोग सवाल भी उठा रहे है. आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि पीछे इतना विशाल विमान भारी आवाज के साथ इतने नजदीक से गुजर रहा हो और वह शख्स थोड़ा सा भी विचलित नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: Video: 20 बाइक्स, 50 से ज्यादा कारें... चीन में ट्रंप के काफिले की गाड़ियां गिनते रह जाएंगे!
यह वीडियो अब X, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें चीनी सैनिक से कुछ ही गज की दूरी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान गुजरता दिख रहा है. उस समय वह बिल्कुल स्थिर खड़े दिखाई दे रहे हैं.
सैनिक ने विमान के शक्तिशाली जेट के इतने शोर के बावजूद पूरी तरह से संयम और संतुलन बनाए रख. 13 मई को जब डोनाल्ड ट्रम्प बीजिंग पहुंचे, तब उनका एयरफोर्स वन विमान उस चीनी सैनिक के एकदम पास से गुजरा और वह बिना हिले-डुले खड़े रहा.
यह भी पढ़ें: चीन में ट्रंप... यहां लगे हैं इतने कैमरे कि एक-एक मिनट में कट रहा चालान
कुछ लोगों ने इसे असाधारण एकाग्रता, कड़े अनुशासन और बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म का दुर्लभ नजारा बताया बताया. इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी सारे यूजर इस सैनिक के सख्त अनुशासन की प्रशंसा करते दिखाई दिए. वहीं सैनिक के कॉन्फिडेंस की भी काफी सराहना हो रही है.
aajtak.in