शंकरसिंह वाघेला नहीं ज्वाइन करेंगे बीजेपी: भरत सिंह सोलंकी

गुजरात में कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला के ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ और भी कई कांग्रेसी नेताओं को अनफॉलो किए जाने के बाद से ऐसी बातें फिजां में तैरने लगी हैं कि शंकर सिंह वाघेला कांग्रेस से बीजेपी में जा सकते हैं. हालांकि इस पर गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी कहते हैं कि वे कहीं नहीं जा रहे बल्कि बीजेपी के 8 से 10 नेता कांग्रेस में आने वाले हैं.

Advertisement
भरत सिंह सोलंकी भरत सिंह सोलंकी

गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:31 AM IST

गुजरात में कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला के ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ और भी कई कांग्रेसी नेताओं को अनफॉलो किए जाने के बाद से ऐसी बातें फिजां में तैरने लगी हैं कि शंकर सिंह वाघेला कांग्रेस से बीजेपी में जा सकते हैं. हालांकि इस पर गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी कहते हैं कि वे कहीं नहीं जा रहे बल्कि बीजेपी के 8 से 10 नेता कांग्रेस में आने वाले हैं. वे कहते हैं कि गुजरात में कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ से बीजेपी परेशान है और अफवाह फैला रही है.

Advertisement

कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में जाने की है खबर!
सूत्रों के हवाले से आने वाली खबरों पर विश्वास करें तो कांग्रेस के 8 विधायकों के बीजेपी में जाने की खबरें हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भरत सिंह सोलंकी कहते है कि भले ही वे पार्टी में रहें लेकिन बीजेपी नहीं ज्वाइन करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव जहां कांग्रेस के लिए अस्तित्व का सवाल है. वहीं बीजेपी के लिए भी बड़ी चुनौती है कि वे पार्टी के भीतर पनपने वाले से कैसे निपटेंगे. पटेल समुदाय के गुस्से को किस प्रकार संभालेंगे और फिर से सत्ता कैसे हासिल करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »