प्री-वेडिंग फोटो में दिखीं हवा में लटकती टांगें, पहली नजर में देखकर लोग डर गए

बाली में हुए एक प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पहली नजर में फोटो में कपल के ऊपर हवा में किसी की टांगें लटकती दिखती हैं, लेकिन जब लोगों ने गौर से देखा तो इसकी असली वजह सामने आई.

Advertisement
 तस्वीर का स्क्रीनशॉट X पर भी वायरल हो गया (Photo: lemuriarts/Instagram) तस्वीर का स्क्रीनशॉट X पर भी वायरल हो गया (Photo: lemuriarts/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

शादी से पहले करवाया गया एक खूबसूरत प्री-वेडिंग फोटोशूट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वजह कपल नहीं, बल्कि तस्वीर में दिखी एक ऐसी चीज है, जिसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया. पहली नजर में ऐसा लगता है कि कपल के ठीक ऊपर हवा में किसी इंसान की टांगें लटक रही हैं.

यह तस्वीर बाली के फोटोग्राफी स्टूडियो Lemuri Arts ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. फोटोशूट टेडी और स्टेफानी नाम के कपल का था. तस्वीर में दोनों आराम से टहलते हुए नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर फोटो के ऊपरी हिस्से पर गई, वे चौंक गए.

Advertisement

कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें लगा जैसे कोई शख्स हवा में लटका हुआ है. एक यूजर ने लिखा कि मुझे लग रहा है कि वहां कोई लटक रहा है. वहीं दूसरे ने कहा कि पहली तस्वीर ने तो डरा ही दिया.

देखें ये तस्वीर

इसके बाद तस्वीर का स्क्रीनशॉट X पर भी वायरल हो गया, जहां इसे 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया. लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं. एक यूजर ने लिखा कि फोटोग्राफर ने एक ही फोटो में रोमांस और हॉरर दोनों दिखा दिए. दूसरे ने मजाक में कहा कि यह सिनेमैटिक फोटो और क्राइम सीन के बीच की बहुत पतली लाइन है.

यह भी पढ़ें: Video: जनरल डिब्बे में पंखा साथ लेकर चढ़ गया शख्स... वीडियो आया सामने!

हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर को ध्यान से देखने के बाद इसकी असली वजह भी बताई. उनका कहना था कि जो टांगें हवा में लटकती दिख रही हैं, वे दरअसल सामने रखी सीढ़ी (लैडर) पर खड़े किसी शख्स की हैं. कैमरे का एंगल ऐसा था कि सीढ़ी फ्रेम से बाहर रह गई और सिर्फ पैर दिखाई दिए. इसी वजह से ऐसा भ्रम पैदा हुआ कि कोई इंसान हवा में लटका हुआ है.

Advertisement

ये था राज

यानी यह किसी डरावनी घटना की तस्वीर नहीं, बल्कि कैमरे के एंगल और परस्पेक्टिव का कमाल था. हालांकि, इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने हजारों लोगों को तस्वीर दोबारा देखने पर जरूर मजबूर कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »