AIIMS हॉस्टल में रात 2 बजे क्या कर रहे थे लड़के? वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि रात 2 बजे एम्स हॉस्टल में स्टूडेंट्स क्या करते रहते हैं.

Advertisement
वायरल वीडियो में दिखा एम्स हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का लेट नाइट रूटीन (Photo - Youtube/@akhilaiims) वायरल वीडियो में दिखा एम्स हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का लेट नाइट रूटीन (Photo - Youtube/@akhilaiims)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

सोशल मीडिया पर कई अलग- अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई अजीबोगरीब स्टंट, तो कोई यूनिक डांस, तो कभी कोई चैलेंज. इन दिनों एक वीडियो ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा है. इसमें एक छात्र ने रात के 2 बजे AIIMS हॉस्टल का नजारा दिखाया है. यह वीडियो काफी मजेदार है. इसमें बॉयज हॉस्टल की लाइफ की झलक दिखाई गई है. 

Advertisement

यूट्यूब पर @akhilaiims नाम के यूजर ने एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि रात के 2 बजे AIIMS हॉस्टल में लड़के क्या कर रहे होते हैं. वीडियो की शुरुआत में बताया जाता है कि रात के दो बज रहे हैं और हम एम्स के हॉस्टल में रेड करने जा रहे हैं. यह दिखाने कि आखिर इतनी रात तक हॉस्टल में लड़के क्या करते हैं. 

सबसे पहले वो जिस कमरे में दाखिल होते हैं, वहां दो स्टूडेंट मोबाइल पर पबजी गेम खेलते दिखाई देते है. इस पर कंटेंट क्रिएटर बताता है कि ये बच्चे सुबह तक यही गेम खेलते रहेंगे. इसके बाद एक लड़के को इतनी रात इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए पकड़ लेते हैं और बताते हैं कि यह लड़की से बात करने वाले बच्चे हैं. 

Advertisement

इसके बाद जब दूसरे कमरे का दरवाजा खुलता है तो दो लड़के पढ़ाई कर रहे होते हैं. यह देखकर व्लॉगर बताता है कि ये एम्स के टॉपर बच्चे हैं जो इतनी रात तक पढ़ाई कर रहे हैं. इस दौरान कैमरे का रुख उनके किताब की ओर करके बताते हैं कि देखिए ये पन्ने को हाईलाइट कर- करके पढ़ाई कर रहे हैं. पता ही नहीं चल रहा है कि पन्ने का रंग सफेद है या ऑरेंज. 

इसके बाद वाले कमरे में जैसे ही व्लॉगर घुसता है. एक लड़का सोता नजर आता है. इस पर वह कहता है कि ये ऐसे बच्चे हैं जो हमेशा सोते रहते हैं. चाहे दिन के दो बजे हो या रात के दो. फिर तुरंत ही वह दूसरे कमरे में जाता है. वहां लाल लाइट जली दिखाई देती है. कैमरा पकड़ा लड़का बताता है कि ये लाल बत्ती जलाकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं. 

फिर हॉस्टल के गरियारे से होते हुए कैमरा पकड़ा हुआ लड़का एक अन्य कमरे में जाता है. वह कहता है कि देखते हैं इस कमरे में कुछ खाने के लिए मिलता है क्या. कमरे में घुसते ही उसे अंगूर दिखाई देता है. वहीं दो लड़के बेड पर सोए दिखाई देते हैं. 

यह भी पढ़ें: एयर होस्टेस ने बताई, हवाई जहाज में ये काम करना हो सकता है खतरनाक

Advertisement

रात के 2 बजे एम्स के हॉस्टल का यह नजारा दिखाने वाला वीडियो काफी मजेदार है. इसे देखकर पता चलता है कि घर- परिवार से दूर पढ़ाई करने आए बच्चे कैसे रहते हैं और देर रात तक क्या करते रहते हैं. 

इस वीडियो पर लोगों ने गंभीर और फनी दोनों तरह के रिएक्शंस दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है - इन्हें कम मत समझिए. यहां जितने भी लड़के हैं. सभी ने टॉप रैंक से NEET क्लीयर किया हुआ है. वहीं दूसरे ने लिखा है - इन सभी लड़कों ने सबसे टफ मेडिकल एंट्रेंस नीट क्लीयर कर रखा है और यहां भी मेडिकल की पढ़ाई का एक भारी सिलेबस पूरा कर रहे हैं. इन सबके बीच यह नाजार इनके ब्रेक लेने के समय का है. 

यह भी पढ़ें: लूना पर जा रहे थे 6 लोग, पुलिस अफसर भी बोले- तरस खाओ चाचा!

एक यूजर का ऑब्जर्वेशन तो कमाल का था. उसने लिखा कि जिन बच्चों को टॉपर बताया गया, सिर्फ उसी ने बेड पर बेडशीट बिछा रखी थी. वहीं एक अन्य यूजर ने मजेदार फनी कमेंट किया है. उसने लिखा है कि लाल बत्ती वाले को इसलिए नहीं दिखाया क्योंकि वेलोग रात में जादू टोना कर रहे थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »