पांच नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक 21 साल के सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पकड़ में आए आरोपी के खिलाफ पांच बच्चियों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.

Advertisement
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:29 AM IST

दिल्ली में पुलिस ने एक 21 साल के सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पकड़ में आए आरोपी के खिलाफ पांच बच्चियों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.

पुलिस ने जॉनी घोष नामक आरोपी को चाणक्य पूरी इलाके के संजय कैंप से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि बीती 3 मई को इस आरोपी के बारे में उस वक़्त पता चला था, जब एक 9 साल की ने अपनी मां को शिकायत करते हुए बताया था कि जॉनी मामा ने उसके साथ गलत हरकत की है.

Advertisement

बच्ची की बात सुनकर मां के पैरो तले से जमीन खिसक गई. उसने फौरन 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली. और पूरी घटना उनके सामने रख दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए बच्ची का मेडिकल कराया. और उसके बाद आरोपी जॉनी घोष को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल को विस्तार दिया तो पता चला कि चार दूसरी बच्चियों के साथ भी का मामला सामने आया है. और उन बच्चियों को अपना शिकार बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि जॉनी घोष ही है.

पुलिस समझ चुकी थी कि उनके हाथ एक बड़ा सीरियल रेपिस्ट आ चुका है. लिहाजा पुलिस ने सभी बच्चियों के बयान दर्ज किए. और उनकी शिकायत को पहले से दर्ज एफआईआर में जोड़ दिया. पुलिस सभी पीड़ित बच्चियों की कॉउंसलिंग करा रही है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जॉनी घोष बच्चियों को लालच देकर या बहला फुसलाकर बुलाता था. कभी-कभी वो बच्चियों को खिलौने देने के नाम पर बुलाकर उनके साथ शर्मनाक हरकत करता था.

पुलिस के मुताबिक जॉनी घोष 21 साल का युवक है. वह पिछले सात सालों से एक झुग्गी में अकेले ही रहता था. इस मामले का खुलासा हो जाने के बाद पूरे इलाके में बच्चियों के माता-पिता दहशत में है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »