82 की उम्र में ऐसा जज्बा! ICU में पत्नी से मिलने हर दिन 12 घंटे बस का सफर, दिल छू लेगी ये कहानी

82 साल का एक शख्स आईसीयू में भर्ती अपनी पत्नी से मिलने के लिए 105 दिनों तक हर दिन 12 घंटे की यात्रा करता था. इन दिनों सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के इस जज्बे की खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement
बुजुर्ग ने आईसीयू में एडमिट पत्नी से मिलने 105 दिनों तक हर रोज 12 घंटे बस का सफर किया (Photo - Pixabay) बुजुर्ग ने आईसीयू में एडमिट पत्नी से मिलने 105 दिनों तक हर रोज 12 घंटे बस का सफर किया (Photo - Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

चीन में 82 साल का एक बुजुर्ग हर दिन सुबह 4:30 बजे उठकर आईसीयू में भर्ती अपनी पत्नी के लिए भोजन तैयार करता. फिर छह घंटे का बस से सफर कर अस्पताल पहुंचता था और फिर पत्नी को खाना खिलाकर 6 घंटे का सफर कर घर आ जाता था. वह सिर्फ आधे घंटे के लिए अपनी पत्नी से मिलने जाता था. यह सिलसिला 105 दिनों तक लगातार चलता रहा. इस उम्र में भी ऐसा जज्बा और पत्नी से प्रेम और निष्ठा की कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया. 

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  मीडिया आउटलेट शिनवेनफांग के अनुसार, झेजियांग प्रांत के झोउशान के रहने वाले 82 साल के किसान चेन अचोंग और उनकी पत्नी जू की शादी को 50 साल से अधिक हो चुके हैं.

एक साल पहले, जू को स्ट्रोक हुआ और उसके तुरंत बाद उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया, जिसके कारण उन्हें निंगबो के ली हुइली अस्पताल के आईसीयू. में भर्ती कराया गया. काम के कारण उनका बेटा उनके साथ नहीं रह सकता था, इसलिए चेन ने अपनी पत्नी की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली.

वह हर दिन सुबह 4:30 बजे उठकर खाना तैयार करता था और फिर निंगबो जाने वाली बस पकड़ता था, जहां से वह दूसरी बस लेकर अस्पताल पहुंचता था. आईसीयू में मिलने का समय सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक था, लेकिन अपनी मुलाकात के बाद, चेन दोपहर तक अस्पताल के गलियारे में ही रुकते थे और फिर बस से वापस झोउशान चले जाते थे.

Advertisement

चेन ने 105 दिनों तक थका देने वाली 12 घंटे की आने-जाने की यात्रा की, वह भी सिर्फ अपनी पत्नी के साथ आधे घंटे बिताने के लिए करते थे. साथ बिताए समय के दौरान वह अपनी पत्नी का हाथ कसकर पकड़े रखते थे. उससे लगातार बातें करते रहते थे.

एक बार चेन ने अपनी पत्नी से धीरे से कहा कि मुझे याद है जब मैं खेतों में काम करता था और तुम घर को खूबसूरत तरीके से सजा कर रखती थी. तुम मेरे कपड़े धोती थी, और जब भी मैं मछली खाता था, तुम हमेशा उसका सिर और पूंछ अलग कर देती थी, और मेरे लिए सबसे अच्छे हिस्से छोड़ देती थी.

चेन के प्यार और निष्ठा को देखकर चीन के सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है.  पूरे साल के दौरान, चेन ने अपनी पत्नी के इलाज पर अपनी सारी बचत, 100,000 युआन (14,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक खर्च कर दी. उनके बेटे ने भी चिकित्सा खर्चों को पूरा करने में मदद करने के लिए अपना घर बेच दिया.

चेन के जज्बे को देखते हुए अस्पताल ने उनके मिलने के समय में बदलाव किया, सार्वजनिक परिवहन ने उनका किराया माफ कर दिया. साथ ही लोगों ने 140,000 युआन (20,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक का दान दिया.

Advertisement

13 मार्च को चेन ने हमेशा की तरह अपनी पत्नी से मुलाकात की और उनकी हालत स्थिर प्रतीत हुई. चेन ने बताया कि मैंने उसे बताया कि परिवार ठीक है और चिंता न करें, और उसने जवाब में सिर हिलाया. जब चेन झोउशान लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी उसे अस्पताल से फोन आया जिसमें बताया गया कि उसकी पत्नी के दिल की धड़कन रुक गई है.

वह और उनका बेटा तुरंत अस्पताल वापस भागे, लेकिन उन्हें बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद, ज़ू की 76 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी. अपने अंतिम क्षणों में, चेन ने उसका हाथ कसकर पकड़ा और  कहा कि इस जीवन में हमारा बंधन खत्म हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement