Snakes On Plane: आप में से बहुत से लोग हैं, जिन्होंने फ्लाइट में बहुत से लोगों के साथ सफर किया होगा. यहां तक की अब तो कई बार फ्लाइट में बॉलीवुड स्टार्स भी टकरा जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी सांप के साथ फ्लाइट में सफर किया है? चौंकिए नहीं. हॉलीवुड फिल्म 'स्नैक्स ऑन अ प्लेन' तो आपको याद ही होगी, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए थे. लेकिन जरा सोचिए, अगर फिल्म का वो खौफनाक सीन आपकी असल जिंदगी में बदल जाए और आप हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ती फ्लाइट में किसी सांप के साथ फंस जाएं?
सुनने में ये किसी डरावने सपने जैसा लगता है, लेकिन सच ये है कि हकीकत कभी-कभी फिल्मों से भी ज्यादा अजीब होती है. दरअसल, जो हम आपसे सवाल कर रहे हैं वो असल जिंदगी में लोगों के साथ हो चुका है. आसमान में उड़ती फ्लाइट्स में रेंगते सांपों के कई ऐसे किस्से सामने आए हैं, जिन्होंने यात्रियों की जान हलक में डाल दी थी. आज हम आपको ऐसी ही 3 हैरान कर देने और खौफनाक सच्ची घटनाएं बताने वाले हैं, जिनमें फ्लाइट में सांपों ने जबरदस्त हड़कंप मचाया था.
1. उड़ती फ्लाइट में ओवरहेड बिन के पास दिखा सांप
पहला किस्सा जनवरी 2024 का है. थाई एयरएशिया की बैंकॉक से फुकेट जा रही फ्लाइट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी. इस फ्लाइट में अचानक यात्रियों ने ओवरहेड बिन के पास एक छोटा सांप रेंगते हुए देखा था. अपने सिर के ऊपर सांप को देखकर कुछ यात्री इतने ज्यादा डर गए थे कि उनके मुंह से आवाज भी नहीं निकल रही थी. वे लोग बिल्कुल चुप और जड़ हो गए, जबकि कुछ लोगों ने अपने फोन निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था. हालांकि, फ्लाइट क्रू ने पूरी समझदारी और शांति के साथ स्थिति को संभाला.
फ्लाइट अटेंडेंट ने पहले बोतल की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाद में बैग का इस्तेमाल करके उसे पकड़ा. इस दौरान पास बैठे यात्रियों को तुरंत वहां से हटा दिया गया था. इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था. ये सुनने में ही किसी डरावने सपने जैसा लगता है.
2. ऑस्ट्रेलिया में लगेज से सांप
साल 2025 में जुलाई में ऑस्ट्रेलिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. मेलबर्न से ब्रिसबेन जाने वाली एक फ्लाइट जब अपना सफर शुरू करने वाली थी उसस पहले ही उसके कार्गो होल्ड में एक सांप मिल था. ये सांप ग्रीन ट्री स्नेक था. बेशक ये सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन किसी को भी डराने के लिए काफी है. करीब दो फीट लंबा ये सांप फ्लाइट के एक पैनल के पीछे छिपा हुआ मिला था. जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तुरंत एक प्रोफेशनल स्नेक कैचर को बुलाया गया था और उसे पकड़वाया गया था.
घटना के बाद अनुमान लगाया गया था कि ये सांप किसी यात्री के सामान के साथ ही अंदर आ गया होगा. इस घटना की वजह से फ्लाइट लगभग दो घंटे लेट हो गई थी, लेकिन किसी भी यात्री को किसी तरह की चोट नहीं लगी.
3. पायलट की सीट के नीचे बैठा कोबरा!
साल 2023 में साउत अफ्रीका की एक छोटी सी फ्लाइट में एक बेहद खतरनाक घटना सामने आई थी. फ्लाइट के दौरान पायलट को अपनी सीट के नीचे कुछ हलचल महसूस हुई थी. जब उन्होंने ध्यान से नीचे देखा, तो वहां एक जहरीला केप कोबरा बैठा हुआ दिखा. ये सांप बहुत जहरीला होता है और इसके एक बार काटने से ही इंसान की जान जा सकती है.
लेकिन पायलट ने घबराने के बजाय समझदारी से काम लिया. उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सांप मिलने की जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की. उनकी समझदारी की वजह से फ्लाइट में सभी सुरक्षित रहे.
आखिर प्लेन में कैसे आते हैं सांप?
प्लेन में सांप बहुत सी वजहों से आते हैं. सांप
प्लेन पर सांप होने से क्या होता है खतरा?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क