कुल्लू-मनाली की भीड़ से दूर! गर्मियों में परिवार के साथ घूम आएं इन वादियों में, ट्रिप बन जाएगी यादगार

गर्मियों में अगर आप भीड़भाड़ और ट्रैफिक से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो इस बार कुल्लू-मनाली की जगह कुछ ऑफबीट हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं. यहां की ठंडी हवा, हरियाली और शांत माहौल आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.

Advertisement
गर्मियों की छुट्टियों में सुकून देंगी भारत की ये 8 छिपी हुई जगहें (Photo-ITG) गर्मियों की छुट्टियों में सुकून देंगी भारत की ये 8 छिपी हुई जगहें (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

गर्मियों की छुट्टियों का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले कुल्लू-मनाली और शिमला जैसी जगहों का ख्याल आता है. लेकिन गर्मियों में इन जगहों पर बढ़ती भीड़, ट्रैफिक जाम और महंगे होटलों की वजह से कई बार ट्रिप का मजा फीका पड़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप भीड़भाड़ से दूर ठंडी हवा, हरियाली और सुकून भरे माहौल का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

हिमाचल प्रदेश का तीर्थन वैली
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास बसी तीर्थन वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां नदी किनारे बने कॉटेज, शांत माहौल और जंगलों के बीच ट्रैकिंग लोगों को खूब पसंद आती है.

उत्तराखंड का चौकोरी
अगर आप भीड़ से दूर हिमालय की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो चौकोरी एक शानदार जगह हो सकती है. यहां से नंदा देवी जैसी बर्फीली चोटियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.

अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली 
हरी-भरी वादियों और अपातानी जनजाति की संस्कृति के लिए मशहूर जीरो वैली काफी अलग अनुभव देती है. यहां की शांति और प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को खूब आकर्षित करती है.

हिमाचल प्रदेश का शोजा
शोजा हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत सेराज घाटी (तीर्थन घाटी) में बसा एक छोटा, शांत और बेहद खूबसूरत गांव है जो जालोरी पास से कुछ दूरी पर स्थित है. यहां धुंध से ढके जंगल, लकड़ी के घर और शांत माहौल लोगों को सुकून का एहसास कराते हैं.

Advertisement

उत्तराखंड का मुनस्यारी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी पंचाचूली चोटियों के शानदार नजारों के लिए मशहूर है. यह जगह नेचर लवर और ट्रैकिंग पसंद करने वालों को बेहद पसंद आती है.

मिजोरम का आइजोल
पहाड़ियों पर बसा आइजोल अपनी खूबसूरत वादियों, लोकल संस्कृति और शानदार सनसेट के लिए जाना जाता है. यहां का मौसम गर्मियों में काफी सुहावना रहता है.

तमिलनाडु का यरकौड
तमिलनाडु का यरकौड सलेम जिले में पूर्वी घाट की शेवरोय पहाड़ियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है. यहां का कॉफी प्लांटेशन, शांत झील और सुहावना मौसम इसे गर्मियों के लिए शानदार जगह बनाते हैं.

हिमाचल प्रदेश का कल्पा
किन्नौर क्षेत्र में बसा कल्पा अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, सेब के बागानों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां की ताजी हवा और बर्फ से ढकी चोटियां हर किसी का मन मोह लेती हैं.

अगर आप भी इस गर्मी भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और ठंडी जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो ये ऑफबीट हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement