'टॉयलेट के गेट पर मेरे पीछे...' चलती ट्रेन में भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ हुई ऐसी घटना, Video ने खड़े किए सवाल

मशहूर विदेशी ट्रैवल व्लॉगर इनेस फारिया ने भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में अपने साथ हुई बदसलूकी का डरावना अनुभव शेयर किया है. लड़कों के एक ग्रुप ने न सिर्फ उन्हें लगातार घूरा, बल्कि टॉयलेट तक पीछा भी किया. रेलवे स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें 2AC कोच में शिफ्ट किया.

Advertisement
ट्रेन में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. (PHOTO:ITG) ट्रेन में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

भारत अपनी मेहमाननवाजी और अतिथि देवो भव: की संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. लेकिन जब इसी धरती पर किसी विदेशी मेहमान को खौफ और असुरक्षा का सामना करना पड़े, तो पूरी व्यवस्था और समाज पर गहरे सवाल खड़े हो जाते हैं. देश में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन हाल ही में एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर के साथ हुई घटना ने इस जख्म को एक बार फिर हरा कर दिया है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर भारत की खूबसूरती और संस्कृति को अपने कैमरे में कैद करने वाली मशहूर विदेशी ट्रैवल व्लॉगर इनेस फारिया ने हाल ही में भारतीय ट्रेन में अपने साथ हुए एक बेहद डरावने और परेशान करने वाले अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया.

चलती ट्रेन के 3AC कोच में, जहां लोग खुद को सुरक्षित मानकर चैन की नींद सोने की उम्मीद करते हैं, वहां इनेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर कोई भी हिल जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो ने न सिर्फ विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है. इनेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा करें.' 

इनेस ने सुनाई आपबीती

इनेस फारिया अक्सर भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमती हैं और अपनी यात्राओं के वीडियो बनाती हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि यह मामला तब शुरू हुआ जब उनकी सीट के ठीक सामने 4-5 लड़कों का एक ग्रुप आकर बैठ गया था. एक लड़का मुझे लगातार टिकटिकी लगाकर घूर रहा था, वे सब ऐसे देख रहे थे जैसे उन्होंने जिंदगी में कभी किसी महिला को देखा ही न हो. वो लोग बार-बार अपनी सीट बदल रहे थे और लगातार उनको घूर रहे थे.

Advertisement

टॉयलेट तक किया पीछा

इनेस ने आगे बताया कि जब वहां का माहौल बदलते देख उन्होंने बचने के लिए अपने डिब्बे को छोड़कर दूसरे कंपार्टमेंट के वॉशरुम की तरफ गईं, तो उन लड़कों में से एक उनके पीछे-पीछे चल दिया. टॉयलेट के बाहर वो उनके एकदम पीछे खड़ा हो गया था, जब वो अंदर गई तो महज 30 सेकंड बाद ही, उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की. मगर तभी मेरा दोस्त वहां आकर खड़ा हो गया, जिसने उसने मेरे पीछे आते देख लिया था. 

रेलवे स्टाफ ने बदली सीट

इस घटना के तुरंत बाद इनेस और उनके दोस्त ने भारतीय रेलवे के स्टाफ से शिकायत की. राहत की बात यह रही कि रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत एक्शन लिया. सुरक्षा के लिहाज से स्टाफ ने इनेस और उनके दोस्त को 3AC से 2AC में शिफ्ट कर दिया, जिसे इनेस ने एक सेफ प्लेस बताया. व्लॉगर ने रेलवे स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखा, 'ट्रेन के उस स्टाफ का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने हमारी मदद की.' 

सोशव मीडिया पर लोग इनेस के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अधिकतर भारतीय महिलाएं बोल रही हैं कि वो एक भारतीय होने के नाते वो भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. तो एक दूसरी महिला ने तो लिखा, 'हमारे लिए ऐसी घटनाओं का सामना करना अब आम बात हो चुकी है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »