पैरों के नीचे तैरेंगे बादल! इस गर्मी घूम आएं भारत के ये 6 खूबसूरत हिल स्टेशन, हर तरफ दिखेगा जन्नत जैसा नजारा

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों और हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहां पहुंचकर ऐसा लगता है मानो आप आसमान के बेहद करीब आ गए हों. यहां आपको बादलों से ढकी वादियां, ठंडी हवाएं और आंखों को सुकून देने वाले मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे.

Advertisement
मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 खूबसूरत चोटियां (Photo-ITG) मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 खूबसूरत चोटियां (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

घूमने के शौकीन लोग अक्सर ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां खूबसूरत नजारों के साथ सुकून भी मिल सके. भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन और पहाड़ी इलाके हैं, जहां पहुंचकर ऐसा महसूस होता है मानो आप बादलों के ऊपर खड़े हों. मॉनसून और सर्दियों के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. चारों तरफ फैले बादल, हरी-भरी घाटियां और ठंडी हवाएं किसी जादुई दुनिया का एहसास कराती हैं.

Advertisement

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर नेचर के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं तो ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए. यहां सुबह के समय घाटियां बादलों से ढकी नजर आती हैं और पहाड़ बादलों के ऊपर झांकते दिखाई देते हैं. आज हम आपको भारत की ऐसी 6 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको बादलों के ऊपर होने जैसा एहसास होगा.

पश्चिम बंगाल का संदकफू (Sandakphu)
समुद्र तल से लगभग 3,636 मीटर की ऊंचाई पर स्थित संदकफू पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी है. यह ट्रेकिंग के शौकीनों के बीच काफी फेमस है. यहां से कंचनजंगा, एवरेस्ट, ल्होत्से और मकालू जैसी विश्व प्रसिद्ध चोटियों के शानदार नजारे दिखाई देते हैं. सुबह के समय बादलों से ढकी घाटियां इस जगह को और भी खास बना देती हैं.

Advertisement

कर्नाटक की नंदी हिल्स
बेंगलुरु से कुछ दूरी पर स्थित नंदी हिल्स वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है. मॉनसून के दौरान यहां बादलों की मोटी परत घाटियों को ढक लेती है, जिससे ऐसा लगता है जैसे आप आसमान में खड़े हों. सूर्योदय का नजारा यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है.

कर्नाटक का मुल्लायनगिरी (Mullayanagiri)
करीब 1,930 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुल्लायनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है. मानसून के मौसम में यहां धुंध और बादलों का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है. यह जगह ट्रेकिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए भी काफी मशहूर है.

ओडिशा का देवमाली (Deomali)
पूर्वी घाट में स्थित देवमाली ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है. अगस्त से दिसंबर के बीच यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है. सुबह के समय बादलों से ढकी पहाड़ियां और घाटियां किसी स्वर्ग से कम नहीं लगतीं.

केरल का मीसापुलिमाला (Meesapulimala)
लगभग 2,640 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मीसापुलिमाला केरल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है. यह जगह अपनी खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रेल्स, हरे-भरे घास के मैदानों और बादलों से ढकी घाटियों के लिए जानी जाती है. यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है.

पश्चिम बंगाल का टाइगर हिल
दार्जिलिंग के पास स्थित टाइगर हिल अपने शानदार सूर्योदय के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां से कंचनजंगा का नजारा देखने लायक होता है. मानसून के बाद घाटियों में फैले बादल इस जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं.

Advertisement

अगर आप अपनी अगली छुट्टियों में कुछ अलग और यादगार बनाना चाहते हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडी हवाएं और बादलों के ऊपर होने का एहसास आपकी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »