बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को बनाना है मजेदार? भारत की इन 5 जगहों की कराएं सैर

गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में ज्यादातर लोग बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं. अगर आप भी फैमिली के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां बच्चे घूमने के साथ-साथ नई चीजें भी सीख सकें तो आज हम आपको भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो समर वेकेशन के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.

Advertisement
समर वेकेशन में बच्चों के साथ कहां जाएं? (Photo- Adobe Stock) समर वेकेशन में बच्चों के साथ कहां जाएं? (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए सिर्फ आराम करने का ही नहीं, बल्कि खेल-खेल में नई चीजें सीखने का भी शानदार मौका होती हैं. इस दौरान बच्चे सिर्फ घर में टीवी देखने या वीडियो गेम खेलने की बजाय नई जगहों को  एक्सप्लोर कर सकते हैं और कई नई बातें सीख सकते हैं. भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां बच्चे नेचर के साथ वक्त बिता सकते हैं, देश के इतिहास, जंगलों और अलग-अलग संस्कृतियों के बारे में जान सकते हैं.

Advertisement

इससे बच्चों को नई चीजें सीखने के साथ-साथ परिवार के साथ यादगार पल बिताने का मौका भी मिलता है. आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में जो समर वेकेशन के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.

तमिलनाडु का ऊटी 
ऊटी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है और यह भारत के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में गिना जाता है. तमिलनाडु में स्थित यह खूबसूरत जगह अपने ठंडे मौसम, हरियाली और शानदार नजारों के लिए मशहूर है. यहां बच्चे टॉय ट्रेन की सवारी का मजा ले सकते हैं और बॉटनिकल गार्डन में घूम सकते हैं. इसके अलावा ऊटी लेक में बोटिंग का अनुभव भी बच्चों को काफी पसंद आता है. ऊटी जैसी जगह घूमने से बच्चों को अलग-अलग मौसम और नेचर के बारे में जानने का मौका मिलता है.

Advertisement

कर्नाटक का मैसूर (मैसुरु)
मैसूर बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और महलों के बारे में जानने के लिए शानदार जगह मानी जाती है. यहां का मैसूर पैलेस भारत के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है. रात में रोशनी से सजा यह महल और भी शानदार दिखाई देता है. बच्चे यहां के कई फेमस चिड़ियाघर (Zoo) भी घूम सकते हैं जो भारत के सबसे पुराने और बेहतरीन चिड़ियाघरों में से एक माना जाता है. यहां बच्चों को जानवरों और वन्यजीवों के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलता है.

केरल का मुन्नार 
मुन्नार दक्षिण भारत का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां चारों तरफ फैले चाय के बागान, झरने और ठंडा मौसम लोगों को खूब पसंद आते हैं. अगर आप परिवार के साथ शांत और नेचर के करीब छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो यह जगह बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यहां बच्चे चाय की खेती और उसे बनाने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा एराविकुलम नेशनल पार्क घूमकर वन्यजीवों और नेचर को करीब से देखने का मौका भी मिलता है. ऐसी ट्रिप बच्चों को पर्यावरण और खेती से जुड़ी कई नई बातें सिखा सकती है.

पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग
दार्जिलिंग बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेहद शानदार जगह मानी जाती है. यहां बच्चे टॉय ट्रेन की सवारी का खूब आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा यहां के खूबसूरत चाय बागान, पहाड़ और दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक कंचनजंगा का नजारा भी देखने को मिलता है. दार्जिलिंग जैसी पहाड़ी जगह घूमने से बच्चों को अलग-अलग तरह के मौसम और प्राकृतिक नजारों के बारे में जानने का मौका मिलता है.

Advertisement

राजस्थाना का जयपुर 
जयपुर बच्चों को भारत के इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है. गुलाबी रंग की इमारतों की वजह से इसे पिंक सिटी भी कहा जाता है. यहां बच्चे आमेर किले में हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं और जयपुर के बाजारों में शॉपिंग का मजा भी उठा सकते हैं. जयपुर जैसी ऐतिहासिक जगह घूमने से बच्चों को इतिहास और भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement