Beautiful Places Near Delhi: आज हम आपको दिल्ली के पास की कुछ ऐसी शांत और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां भीड़-भाड़ से दूर सुकून और शांति का एहसास होगा. यहां आप अपने परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इन जगहों पर आपको पहाड़, हरियाली, नदी और शांत वातावरण के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि यहां पहुंचते ही आपको ऐसा महसूस होगा जैसे शहर की भागदौड़ और शोर-शराबा काफी पीछे छूट गया है.
यहां का शांत माहौल और खूबसूरत नजारे आपको इतने पसंद आ सकते हैं कि शायद वापस दिल्ली लौटने का मन भी न करे. तो अगर आप भी इस बार कुछ अलग और सुकून भरा एक्सपीरियंस चाहते हैं तो इन 6 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
खिर्सू (Khirsu), उत्तराखंड
उत्तराखंड का खिर्सू एक छोटा और शांत पहाड़ी गांव है जो देवदार के जंगलों, सेब के बागानों और खूबसूरत हिमालयी नजारों से घिरा हुआ है. यहां आपको शहर जैसी भागदौड़ और शोर-शराबा देखने को नहीं मिलेगा.
सुबह पहाड़ों की ठंडी हवा, हाथ में गरमा-गरम चाय और सामने खूबसूरत पहाड़ों का नजारा इस जगह को खास बनाता है. अगर आप कुछ दिन बिल्कुल शांत माहौल में बिताना चाहते हैं, तो खिर्सू आपको काफी पसंद आ सकता है.
तोष (Tosh), हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की पार्वती वैली में बसा तोष उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें पहाड़ों के बीच शांत और रिलैक्स माहौल पसंद है. यहां छोटे-छोटे कैफे, पहाड़ों के खूबसूरत नजारे और सुकून भरा माहौल देखने को मिलता है.
यहां सूर्यास्त का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है. तोष की धीमी और शांत जिंदगी आपको इतनी पसंद आ सकती है कि दो दिन की छुट्टी के बाद वापस आने की बजाय कुछ दिन और रुकने का मन करने लगे.
पुष्कर (राजस्थान)
राजस्थान का नाम सुनते ही अक्सर किले और महल याद आते हैं लेकिन पुष्कर इन सबसे थोड़ा अलग है. यहां आपको झील, घाट, रंग-बिरंगे बाजार, रूफटॉप कैफे और आध्यात्मिक माहौल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
पुष्कर में आप झील के किनारे बैठकर सनसेट देख सकते हैं, लोकल मार्केट घूम सकते हैं और कैफे में आराम से समय बिता सकते हैं. यहां का शांत माहौल और बैकपैकर वाइब आपको शहर की रोज की जिंदगी से दूर कर देगा.
लैंसडाउन (उत्तराखंड)
अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां ज्यादा भीड़ और शोर न हो, तो लैंसडाउन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हरे-भरे जंगल, साफ सड़कें, शांत झीलें और पहाड़ों के बीच चलने का अनुभव इस जगह को खास बनाता है.
यहां सुबह की हल्की धुंध और देवदार के पेड़ों के बीच लंबी वॉक करना काफी सुकून देता है. शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय बिताने के लिए लैंसडाउन को ट्राई किया जा सकता है.
देहरा गोपीपुर (Dehra Gopipur), हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का देहरा गोपीपुर उन जगहों में से है जो अभी भी ज्यादातर टूरिस्ट की नजरों से दूर है. यह ब्यास नदी के किनारे बसा एक शांत इलाका है, जहां आपको खूबसूरत नेचर और सुकून भरा माहौल देखने को मिलेगा.
नदी के किनारे बैठना, आसपास के नजारों को देखना और रात में खुले आसमान के नीचे तारों को निहारना यहां का अलग अनुभव हो सकता है. अगर आपको भीड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना पसंद है, तो इस जगह को ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
बंजार (Banjar), हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत तीर्थन वैली में बसा बंजार भी उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो शहर की भागदौड़ से कुछ दिनों का ब्रेक चाहते हैं. यहां पहाड़ों के खूबसूरत नजारे, नदियां और शांत माहौल आपका मन हल्का कर सकते हैं.
आप यहां नेचर के बीच घूम सकते हैं, हल्की ट्रेकिंग कर सकते हैं और नदी किनारे बने कैफे में बैठकर समय बिता सकते हैं. बंजार का शांत माहौल आपको इतना पसंद आ सकता है कि वापस ऑफिस और ट्रैफिक वाली जिंदगी में जाने का मन ही न करे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क