Advertisement

सैर सपाटा

गर्मी से हो गया है हाल-बेहाल? सुकून और एडवेंचर के लिए घूमें भारत की ये 8 ठंडी जगहें

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST
  • 1/9

गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश शुरू कर देते हैं, जहां उन्हें तेज गर्मी से राहत मिल सके और कुछ सुकून भरे पल बिताने का मौका मिले. ऐसे में हिल स्टेशन घूमने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माने जाते हैं. ठंडी हवाएं, खूबसूरत पहाड़, हरियाली और शांत माहौल न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग को भी तरोताजा कर देते हैं. भारत में कई ऐसे शानदार हिल स्टेशन हैं, जहां आप फैमिली, दोस्तों या पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं. आइए जानते हैं भारत के कुछ सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में.

(Photo- ITG)
 

  • 2/9

मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली गर्मियों में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. यहां की ठंडी हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत नजारे लोगों को खूब पसंद आते हैं. एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं.

(Photo- ITG)

  • 3/9

शिमला

शिमला अपनी ब्रिटिशकालीन आर्किटेक्चर और खूबसूरत मौसम के लिए जाना जाता है. यहां की मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च और जाखू मंदिर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है.

(Photo- ITG)

Advertisement
  • 4/9

नैनीताल

नैनीताल अपनी खूबसूरत नैनी झील और पहाड़ों के शानदार नजारों के लिए मशहूर है. यहां बोटिंग का मजा लेने के साथ-साथ आप शांत वातावरण में सुकून के पल भी बिता सकते हैं.

(Photo- ITG)

  • 5/9

मसूरी 

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है. यहां का सुहावना मौसम और केम्प्टी फॉल्स जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल लोगों को खूब पसंद आते हैं. लाल टिब्बा से हिमालय की शानदार चोटियों का नजारा देखने लायक होता है.

(Photo- ITG)
 

  • 6/9

दार्जिलिंग

अगर आपको हरियाली और चाय के बागान पसंद हैं तो दार्जिलिंग आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां से कंचनजंगा के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. गर्मियों में यहां का मौसम बेहद ठंडा और सुहावना रहता है.

(Photo- ITG)

Advertisement
  • 7/9

सिक्किम का गंगटोक

गंगटोक अपनी साफ-सुथरी सड़कों, शांत मठों और कंचनजंगा की खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है. यहां एमजी मार्ग, रुमटेक मठ और नाथू ला पास घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं.

(Photo- ITG)

  • 8/9

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग

गुलमर्ग की बर्फ से ढकी पहाड़ियां और हरियाली गर्मियों में भी लोगों को ठंडक का एहसास कराती हैं. यह भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है. यहां स्कीइंग और गोंडोला राइड का मजा भी लिया जा सकता है. (Photo- ITG)
 

  • 9/9

तमिलनाडु का कोडाइकनाल 

कोडाइकनाल अपनी झीलों, झरनों और हरियाली से घिरी घाटियों के लिए जाना जाता है. यहां का शांत वातावरण और खूबसूरत नजारे इसे गर्मियों की छुट्टियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं.

(Photo- ITG)

Advertisement
Advertisement
Advertisement