परिजन की मौत के बाद आधार कार्ड का क्या करें? चूक गए तो होगा नुकसान!

परिवार में किसी सदस्य की मौत के बाद उसके आधार कार्ड को लेकर भी एक जरूरी काम करना चाहिए. ऐसा न करने पर आधार का गलत इस्तेमाल होने का खतरा हो सकता है. UIDAI मृत व्यक्ति का आधार नंबर बंद नहीं करता, लेकिन इसे गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं.

Advertisement
Aadhaar के गलत इस्तेमाल से बचें! Aadhaar के गलत इस्तेमाल से बचें!

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

आधार कार्ड आज हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. बैंक से जुड़े काम हों, सरकारी योजनाओं का फायदा लेना हो या फिर पहचान वेरीफाई करनी हो, कई जगह आधार की जरूरत पड़ती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिवार में किसी सदस्य की मौत होने के बाद उसके आधार कार्ड को लेकर भी एक जरूरी काम करना चाहिए? अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो मृत व्यक्ति के आधार का गलत इस्तेमाल होने का खतरा हो सकता है.

Advertisement

इसी वजह से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर बंद कर दिए हैं. यह कदम मृत लोगों के आधार का गलत इस्तेमाल रोकने और सरकारी रिकॉर्ड को सही रखने के लिए उठाया गया है.

आधार का गलत इस्तेमाल कैसे हो सकता है?

मान लीजिए कि आपके परिवार में किसी सदस्य की मौत हो गई है. ऐसे में अगर उसके आधार से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट नहीं होते हैं, तो कोई व्यक्ति उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकता है.

इसके जरिए सरकारी योजनाओं का फायदा लेने या दूसरे तरह के फ्रॉड करने का खतरा हो सकता है. सिर्फ आधार नंबर बंद करने से हर तरह का फ्रॉड नहीं रुकता, लेकिन इससे पहचान के गलत इस्तेमाल का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Starlink भूल जाइए! Airtel-Jio की तरह टेलीकॉम कंपनी लाएंगे Elon Musk?

मौत के बाद आधार कार्ड कैसे बंद कराएं?

अगर आपके परिवार में किसी सदस्य की मौत हो गई है, तो सबसे पहले उसका डेथ सर्टिफिकेट यानी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लें. इसके बाद UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मृत परिवार के सदस्य की मौत की जानकारी देने वाली सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके लिए आप https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं. वहां Reporting of Death of a Family Member सर्विस के जरिए जरूरी जानकारी देना होगा. इसमें मृत व्यक्ति का आधार नंबर, मृत्यु पंजीकरण नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी देनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Apple ने भारत के लिए लॉन्च किए खास AirPods 5, केस पर बनी रंगोली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

आधार बंद कराना क्यों जरूरी है?

परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद उसके जरूरी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड को अपडेट रखना जरूरी है. इससे उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल रोकने में मदद मिलती है.

इसलिए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के साथ आधार से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी लेना भी जरूरी है.एक बात और ध्यान रखें कि किसी व्यक्ति का आधार नंबर हमेशा के लिए उसी का रहता है. उसे किसी दूसरे व्यक्ति को दोबारा जारी नहीं किया जाता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »