चार्जिंग पोर्ट के साथ एक गलती और खराब हो सकता है आपको फ़ोन, ऐसे करें सफ़ाई

स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट अगर खराब हो जाए तो फोन कुछ ही घंटों में यूज करने लायक नहीं रहता है. कई फोन में वायरलेस चार्जिंग तो मिलता है, लेकिन ज्यातर फोन में नहीं होता. इसलिए जरूरी है कि आप चार्जिंग पोर्ट को सीरियस लेना शुरू कर दें.

Advertisement
स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट अहम है स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट अहम है

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट एक अहम हिस्सा है. चार्जिंग से लेकर डेटा ट्रांसफर के लिए जरूरी है. फोन जेब, बैग और धूल वाली जगहों पर रखने से पोर्ट के अंदर धीरे-धीरे धूल, कपड़ों के रेशे और छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं. ऐसे में चार्जिंग केबल ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाती और चार्जिंग में दिक्कत आने लगती है. कई बार केबल लगाते ही लूज भी होने लगता है.

Advertisement

चार्जिंग पोर्ट की सफाई करना जरूरी है, लेकिन इसे गलत तरीके से साफ करना आपके फोन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए सफाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

सबसे पहले फोन को पूरी तरह बंद कर दें. अगर चार्जर लगा है तो उसे निकाल दें. अब किसी टॉर्च की मदद से चार्जिंग पोर्ट के अंदर देखें. अगर आपको धूल या कपड़ों के रेशे दिखाई दे रहे हैं, तभी सफाई करें. अगर पोर्ट साफ दिख रहा है और फिर भी फोन चार्ज नहीं हो रहा, तो समस्या चार्जर, केबल या फोन के हार्डवेयर में भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: AI से पूछा- मर्डर करके सबूत कैसे मिटाएं? फिर तीन लोगों की गई जान, पुलिस ने कंपनी से मांगी चैट हिस्ट्री

Advertisement

अगर सिर्फ हल्की धूल जमी है तो एक साफ और सूखे, मुलायम ब्रश से बहुत हल्के हाथ से पोर्ट के बाहर और किनारों की सफाई करें. किसी भी चीज को जोर से अंदर न डालें. इससे पोर्ट के अंदर लगे छोटे-छोटे पिन खराब हो सकते हैं. 

बहुत से लोग चार्जिंग पोर्ट साफ करने के लिए सेफ्टी पिन, सुई, पेपर क्लिप या चाकू जैसी धातु की चीजें इस्तेमाल करते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे पोर्ट के पिन मुड़ सकते हैं या शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो चार्जिंग पोर्ट बदलवाना पड़ सकता है. 

अगर आपके फोन में पानी चला गया है या 'Moisture Detected' का मैसेज आ रहा है, तो सबसे पहले चार्जर निकाल दें. फोन को कुछ घंटों तक सूखने दें. जरूरत हो तो ठंडी हवा वाले पंखे के सामने रखें. गीले पोर्ट में चार्जर लगाने की कोशिश न करें. सैमसंग भी यही सलाह देता है कि पोर्ट पूरी तरह सूखने के बाद ही चार्जिंग करें. 

यह भी पढ़ें: हैकिंग का नया तरीका: प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक! AI से कराई जा रही है हैकिंग, ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड

एक और बात का ध्यान रखें. कई लोग चार्जिंग पोर्ट में पानी, सैनिटाइजर, परफ्यूम  या कोई केमिकल स्प्रे डाल देते हैं. ऐसा करना भी सही नहीं है. इससे फोन के अंदर नुकसान हो सकता है. ऐपल भी सलाह देता है कि फोन के किसी भी खुले हिस्से में लिक्विड या क्लीनिंग केमिकल नहीं जाना चाहिए. 

Advertisement

अगर सफाई के बाद भी फोन चार्ज नहीं हो रहा, केबल बार-बार निकल रही है या चार्जिंग बीच-बीच में रुक रही है, तो बार-बार खुद कोशिश करने के बजाय कंपनी के ऑफिशियल सर्विस सेंटर पर जाना बेहतर रहेगा. कई बार समस्या पोर्ट की नहीं, बल्कि चार्जिंग आईसी, बैटरी या केबल की भी हो सकती है. 

आम तौर पर अगर आपका फोन हमेशा जेब में रहता है, तो हर तीन से छह महीने में एक बार चार्जिंग पोर्ट की जांच कर लेना अच्छा रहता है. अगर आपको धूल जमा दिखे तभी सफाई करें. बिना वजह बार-बार पोर्ट में कोई चीज डालकर सफाई करने की जरूरत नहीं होती. जितना कम पोर्ट के अंदर छेड़छाड़ करेंगे, उसके खराब होने का खतरा भी उतना ही कम रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »