एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत से घरों में हो रहा है. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका AC समय से पहले खराब हो जाता है. ऐसे में बहुत से लोगों के कई हजार रुपये बर्बाद हो जाते हैं. (Photo: AI Generated)
आमतौर पर लोग AC बंद करते समय एक गलती कर देते हैं और यह गलती बार-बार दोहराने की वजह से महंगे AC को खराब कर सकता है. (Photo: Unsplash)
आज के समय में बहुत से लोग हैं, जो AC को बंद करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग रिमोट से AC बंद करते हैं, जबकि कुछ लोग डायरेक्ट स्विच से AC बंद कर देते हैं. (Photo: Unsplash)
अब सवाल आता है कि AC को बंद करने का सबसे बेस्ट तरीका कौन सा है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि AC को बंद करने का सबसे सही तरीका रिमोट है. (Photo: Unsplash)
AC के रिमोट में आमतौर पर लाल रंग का एक बटन होता है, जिसकी मदद से AC को ऑन ऑफ किया जा सकता है. रिमोट की मदद से AC को बंद करते हैं, तो उसका मैकेनिज्म कंपनी द्वारा पहले से सेट कर दिया है, ताकि उसका मैकेनिज्म ज्यादा चले. (Photo: Unsplash)
AC को बंद करने के लिए चंद लोग डायरेक्ट स्विच का इस्तेमाल करते हैं. डायरेक्ट स्विच से AC को बंद करने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि उसके मैकेनिज्म पर लोड पड़ता है. (Photo: Unsplash)
AC को बंद करने के लिए लगतार डायरेक्ट स्विच से बंद करते हैं तो AC जल्दी खराब हो सकता है. एक ब्रांड न्यू AC खरीदने में कई हजार रुपये खर्च होते हैं. (Photo: Unsplash)
AC बंद करने के लिए हमेशा से ही रिमोट का इस्तेमाल करना चाहिए. बहुत से लोगों ने ध्यान दिया होगा कि AC को रिमोट से बंद करने की वजह से उसका सिस्टम धीरे-धीरे बंद होते हैं. (Photo: Unsplash)