कमाल है माथे पर चिपकाने वाला गैजेट TEMPLE, हैरान कर देंगे फीचर, इतनी है कीमत

ZOMATO वाले दीपिंदर गोयल खास डिवाइस लेकर आ रहे हैं, जिसको माथे पर चिपकाया जाता है. यह डिवाइस बेहद ही यूनिक टेक्नोलॉजी पर हेल्थ ट्रैकिंग करता है, जो कई लोगों को हैरान कर सकती है. इसकी कीमत 72000 रुपये तक हो सकती है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्टस से मिली है.

Advertisement
Temple डिवाइस को माथे पर चिपकाया जाता है. (Photo: YT, RajShamani Podcast) Temple डिवाइस को माथे पर चिपकाया जाता है. (Photo: YT, RajShamani Podcast)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक खास गैजेट तैयार किया है, जिसको वह जल्द ही लॉन्च करने जा रहे हैं. इस डिवाइस का नाम TEMPLE है. इसको लेकर अब तक कई मीडिया रिपोर्टस में फीचर्स को लेकर दावे किए जा चुके हैं और कुछ फीचर्स तो खुद दीपिंदर गोयल ने बताए हैं. जल्द ही इसकी लॉन्चिंग होगी. इसकी प्रीबुकिंग को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा. 

Advertisement

TEMPLE में कई कमाल के फीचर्स हैं, जो कई लोगों को हैरान कर देंगे. इसमें Apple जैसी  सेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसमें ब्रेन फ्लो मेजरमेंट, उम्र को लेकर भी जानकारी मिल सकती है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में बताया है कि इसमें थॉट्स टू टेक्स्ट फीचर मिलने की संभावना है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 72,000 रुपये होगी और इसकी प्रीबुकिंग की जल्द ही शुरुआत की जाएगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने बताया है कि अभी इसके लिमिटेड प्रोडक्ट को ही सेल किया जाएगा. 

Apple Watch जैसी टेक्नोलॉजी 

दीपिंदर गोयल पहले ही क्लियर कर चुके हैं कि TEMPLE में फोटप्लेथिस्मोग्राफी (PPG) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. यह असल में एक ऑप्टिकल सेंसिंग टेक्नोलॉजी है और इसका इस्तेमाल Apple Watch के अंदर किया जाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

Apple की ये टेक्नोलॉजी लाइट की मदद से शरीर के टिशू ब्लड वॉल्यूम को मॉनिटर करती है. अगर कोई बदलाव हो रहा है, तो यह उसकी जानकारी को ट्रैक करता है. 

कनपटी पर चिपकाते हैं TEMPLE 

TEMPLE, असल में एक वियरेबल डिवाइस है, जिसको माथे के पास या कहें कि कनपटी पर चिपकाया जाता है. TEMPLE डिवाइस का काम करने का तरीका बेहद अलग है, जो स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर से हटकर काम करता है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, TEMPLE असल में दिमाग तक होने वाले ब्लड फ्लो को मॉनिटर करता है और शारीरिंक संकतों को पहचानने के लिए डिजाइन किया है. दावा है कि यह कि यह अन्य ट्रैकर की तुलना में बेहतर काम करती है. 
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »