दुनियाभर में क्यों बंद हुआ था Youtube, कंपनी ने बताई वजह, भारत समेत कई देशों में दिखा असर

Youtube Team ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया है कि क्यों उसकी सर्विस अचानक से ठप पड़ गईं थीं. भारत, अमेरिका समेत Youtube की सर्विस एक्सेस नहीं हो रही थीं. अब दोबारा से यूट्यूब की सर्विस दोबारा पटरी पर लौट आई हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Youtube की सर्विस दोबारा पटरी पर लौटी. (Photo: Unsplash) Youtube की सर्विस दोबारा पटरी पर लौटी. (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

Youtube Down की वजह से दुनियाभर में लाखों को यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब कंपनी ने बताया है कि अचानक से उनके यूट्यूब की सर्विस क्यों ठप पड़ गई थीं. 

कंपनी ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया है कि हमारी रिकमेंडेशन सिस्टम में आई एक समस्या के कारण YouTube पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, जिसमें होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids शामिल हैं, उनपर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे. 

Advertisement

Youtube Team ने आगे बताया 

Youtube Team ने बताया है कि अब होमपेज फिर से काम करने लगा है. हालांकि पूरी तरह से प्रॉब्लम को ठकी करने के लिए काम जारी है. इसको लेकर जल्द ही और जानकारी सामने आएगी. 

Youtube Team का पोस्ट 

YouTube की सर्विस दोबारा पटरी पर लौटीं

भारत में YouTube की सर्विस दोबारा पटरी पर लौट आई हैं. Youtube पोर्टल सही से काम कर रहा है. साथ ही आउटेज को ट्रैक करने वाले पोर्टल पर भी रिपोर्ट की संख्या घटकर कम हो गईं हैं. 

यह भी पढ़ें: India AI Impact Summit में इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया AI न्यूज एंकर Sutra

दुनियाभर में पॉपुलर है Youtube 

YouTube दुनियाभर में एक पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म है. ये एंटरटेनमेंट का एक बड़ा जरिया है, जहां लोग मूवी, म्यूजिक और यहां तक कि भक्ति के गाने भी सुनते हैं. कई स्टूडेंट Youtube का यूज करके अपनी पढ़ाई करते हैं. 

Advertisement

YouTube डाउन का दुनियाभर में दिखा था असर 

भारतीय समयनुसार Youtube डाउन की रिपोर्टस सुबह 5 बजे के आसपास आईं. इसका असर भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई देशों में दिखा. सिर्फ अमेरिका के अंदर ही डाउन डिटेक्टर पर 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement