X से वीडियो लिंक कॉपी फीचर गायब? सच जानकर चौंक जाएंगे, निकला अप्रैल फूल प्रैंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है वीडियो लिंक कॉपी रिमूव कर दिया है. जबकि यह अप्रैल फूल प्रैंक है. यह फीचर अभी भी मौजूद है.

Advertisement
X प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक एलॉन मस्क के पास है. (File photo) X प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक एलॉन मस्क के पास है. (File photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि कंपनी ने कॉपी वीडियो लिंक फीचर को रिमूव कर दिया है. साथ ही बताया है कि कंपनी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव किया है और बाद में यह एक अप्रैल फूल प्रैंक निकला.

ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. पोस्ट में फेक दावा किया कि कंपनी ने वीडियो लिंक कॉपी का फीचर रिमूव कर दिया है. जबकि ऐसा है. एलॉन मस्क के प्लेटफॉर्म पर ये फीचर अभी भी मौजूद है.  

Advertisement

आम लोगों के बीच में क्यों बढ़ी कंफ्यूजन 

दरअसल, वीडियो कॉपी लिंक करने में कई लोगों को अभी भी परेशानी आ रही हैं. ऐसे में जिन लोगों ने क्रॉस चेक करने के लिए इस फीचर को एक्सेस करना चाहा, वहां उन्हें कॉपी करने का लिंक नहीं मिला. इसके बाद फिर कई लोगों ने स्क्रीनशॉट्स शेयर किया, जिन्होंने इस खबर को और वायरल कर दिया. 

ऐसे में इन अप्रैल फूल पोस्ट को लाखों में व्यूज हासिल हुए. कुछ ने तो 70 लाख व्यूज तक का आंकड़ा पार कर लिया. सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने ये पोस्ट शेयर किया.

यह भी पढ़ें: ₹7,999 में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ बड़ी बैटरी

वेब और ऐप दोनों पर मौजूद है ये फीचर 

सच्चाई ये है कि X प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में वीडियो लिंक कॉपी करने का वर्जन पहले से मौजूद है. अभी भी यूजर्स शेयर आइकन पर क्लिक करके कॉपी लिंक विकल्प चुन सकते हैं. इसके अलावा ब्राउजर में राइट क्लिक करके वीडियो यूआरएल को कॉपी किया जा सकता है. 

Advertisement

2023 में ट्विटर का बदला था नाम 

X प्लेटफॉर्म का पुराना नाम ट्विटर है.ट्विटर एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है. साल 2022 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने ट्विटर को एक्वायर किया था. इसके लिए 44 अरब डॉलर की डील हुई थी. इसके बाद साल 2023 में मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया और पॉलिसी में भी बदलाव किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement