WhatsApp का बड़ा ऐलान, करोड़ों स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा ऐप

WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. कंपनी ने लिस्ट जारी की है और कहा है कि पुराने स्मार्टफोन्स में ऐप काम नहीं करेगा. ऐसे में आपको नया फोन लेने की जरूरत पड़ सकती है.

Advertisement
Android के इन वर्जनर्स पर नहीं काम करेगा WhatsApp Android के इन वर्जनर्स पर नहीं काम करेगा WhatsApp

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ऐलान किया है कि ऐप कुछ स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कंपनी अपने सिस्टम को अपडेट कर रही है, जिसके बाद कई पुराने एंड्रॉयड फोन WhatsApp सपोर्ट से बाहर हो जाएंगे.

गौरतलब है कि WhatsApp 8 सितंबर 2026 से उन स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा जो Android 6.0 से पुराने वर्जन पर चलते हैं. यानी जिन फोन में Android 5.0 या 5.1 है, उनमें WhatsApp पूरी तरह बंद हो जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सावधान! क्या आपका WhatsApp सुरक्षित है? इन 8 सेटिंग्स को अभी बदलें!

यह फैसला अचानक नहीं है. समय-समय पर पुराने डिवाइस का सपोर्ट खत्म करता रहता है, ताकि नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी को बनाए रखा जा सके. पुराने फोन में अक्सर नए अपडेट सपोर्ट नहीं करते और उनमें सिक्योरिटी का खतरा भी ज्यादा होता है.

किन यूजर्स का WhatsApp बंद होगा?

इस बदलाव का असर खास तौर पर उन देशों में ज्यादा देखने को मिल सकता है जहां लोग लंबे समय तक पुराने फोन इस्तेमाल करते हैं, जैसे भारत. कई यूजर्स अभी भी 8-10 साल पुराने स्मार्टफोन चला रहे हैं, जिनमें लेटेस्ट अपडेट नहीं आता.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में लाखों यूजर्स ऐसे हैं जो अभी भी पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर हैं और उन्हें वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए नया फोन लेना पड़ सकता है.

Advertisement

WhatsApp ने अपने पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि सितंबर 2026 से सिर्फ Android 6 और इससे नए वर्जन पर ही ऐप काम करेगा. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने कर दिया बड़ा गेमचेंज, ऐप से ही होगा मोबाइल रिचार्ज, आसान है तरीका

कुछ पुराने फोन जैसे Samsung Galaxy S4, Nexus 4, LG G2 जैसे मॉडल पहले ही अपडेट से बाहर हो चुके हैं या जल्द हो जाएंगे. कंपनी की तरफ से वॉट्सऐप यूजर्स को नोटिफिकेशन भी भेजा जा रहा है. ऐप ओपन करते ही एक डायलॉग बॉक्स ओपन हो रहा है. इसमें लिखा है कि इस खास वर्जन के एंड्रॉयड पर 8 सितंबर से वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा. 

क्यों लिया गया यह फैसला

WhatsApp का कहना है कि ऐप को सिक्योर और फास्ट बनाए रखने के लिए यह जरूरी कदम है. पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचर्स ठीक से काम नहीं करते. साथ ही, उनमें सिक्योरिटी अपडेट भी नहीं आते, जिससे हैकिंग या डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है.

इसी वजह से कंपनी अब सिर्फ उन डिवाइस को सपोर्ट करेगी जो Android 6.0 या उससे ऊपर के हैं. इससे ऐप की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और यूजर्स को नए फीचर्स भी मिलते रहेंगे.

यूजर्स क्या करें?

Advertisement

अगर आपका फोन पुराना है, तो आपको जल्द ही WhatsApp की तरफ से नोटिफिकेशन मिल सकता है. इसमें आपको बताया जाएगा कि आपका डिवाइस अब सपोर्टेड नहीं रहेगा.

ऐसे में आपके पास दो ही रास्ते हैं. पहला, अगर आपके फोन में अपडेट का ऑप्शन है तो उसे Android 6 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपडेट करें. दूसरा, अगर अपडेट संभव नहीं है तो नया फोन लेना ही पड़ेगा. साथ ही, अपने WhatsApp चैट्स का बैकअप लेना बेहद जरूरी है, ताकि डेटा सेफ और सिक्योर रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement