9020mAh की बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन, Vivo T5 Pro भारत में लॉन्च

Vivo T5 Pro 5G हैंडसेट भारत में लॉन्च हो चुका है, जिसमें कई पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलते हैं. इसमें 9020mAh की बैटरी, 144Hz का डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Vivo T5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. (Photo: Vivo) Vivo T5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. (Photo: Vivo)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

वीवो ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G है. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है और कंपनी का दावा है कि 9020mAh बैटरी वाला यह सबसे स्लिम हैंडसेट है. इसमें और भी कमाल के फीचर्स हैं. 

वीवो के इस हैंडसेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करता है. स्मूद परफॉर्मेंस के लिए अमेरिकी चिपसेट कंपनी क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर यूज किया है. 

Advertisement

Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है. इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. 

21 अप्रैल से Vivo T5 Pro 5G की सेल शुरू होगी. इसको ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत  3 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. 

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo T5 Pro 5G में 6.83-inch का 1.5K (1.5 हजार रेजोल्युशन) AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा, जिसमें 5 हजार निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. 

Vivo T5 Pro 5G का प्रोसेसर 

Vivo T5 Pro 5G  में Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) चिपसेट का यूज किया गया है. ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU का यूज किया है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 का यूज किया है. सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्वदेशी कंपनी AI+ ने फ्लिप फोन सहित लॉन्च किए कई स्मार्टफोन्स, ईयरबड्स और वॉच, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo T5 Pro 5G का कैमरा सेटअप 

Vivo T5 Pro 5G में डुअल कैमरा लेंस सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस हैंडसेट से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. 

Vivo T5 Pro 5G  की बैटरी 

Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी और 90W का फास्ट चार्जिंग मिलता है. कंपनी पहले ही दावा कर चुकी है कि 9020mAh बैटरी वाला यह सबसे स्लिम फोन है, जिसकी थिकनेस 8.25mm है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement