Vivo भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Vivo S2 होगा. इसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. कंपनी ने इससे पहले Vivo S1 को साल 2019 में लॉन्च किया था और अब कंपनी 6 साल बाद अपनी S सीरीज का दूसरा हैंडसेट लेकर आ रही है.
Vivo S2 को ऑफिशियल टीजर जारी हो चुका है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट भारत में 6 अगस्त को दस्तक देगा, जो दोपहर को 12 बजे होगी.
टीजर पोस्टर से डिजाइन, कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले पैनल का पता चलता है. कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि Vivo S2 माय न्यू स्टोरी और नीचे 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ऑफिशियल लॉन्चिंग के साथ ही डिस्प्ले साइज का खुलासा किया जाएगा.
Vivo S2 का टारगेट
Vivo S2 सीरीज की मदद से कंपनी का सीधा फोकस Gen-Z और मिलिनियल को टारगेट करना है. इसके लिए कंपनी ने एस्थेटिक डिजाइन और डेली यूज को आसान बनाने वाले फीचर्स दिए हैं.
Vivo S2 में कैमरा पर भी फोकस
Vivo S2 सीरीज के लिए कंपनी का फोकस सिर्फ दो चीजों पर है, पहला डिजाइन और दूसरा कैमरा एक्सपीरियंस. तेजी से बदलते इस दौर में लोगों को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है. साथ ही यह डेली यूज में भी बेहतर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Flipkart फ्रीडम सेल का बड़ा धमाका! स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप
Vivo S2 में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. यह कैमरा सेटअप कई कमाल के AI फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है. आजकल फोटो और वीडियो सिर्फ मेमोरी स्टोर करने का तरीका नहीं है बल्कि बहुत से लोग यूट्यूब आदि के लिए कॉन्टेंट तैयार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी
Vivo S2 में मिलेगा कर्व्ड AMOLED पैनल
वीवो के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि Vivo S2 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल का यूज किया जाएगा. साथ ही कैमरा मॉडयूल केसाथ रिंग लाइटिंग दी जाएगी और इसके अंदर प्रीमियम कलर देखने को मिलेगा.
रोहित कुमार