लॉन्च हुआ नया फैमिली प्लान और Vi रिचार्ज पर मिलेगा डिस्काउंट, करना होगा ये काम

Vi ने नया फैमिली प्लान लॉन्च कर दिया है, जो एक खास तरह की सर्विस है. इसमें यूजर्स Vi App के जरिए फैमिली प्लान बना सकेंगे और दूसरे मेंबर्स के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. साथ ही 10 परसेंट तक का डिस्काउंट भी मिलेगा.

Advertisement
Vi के प्रीपेड फैमिली प्लान के तहत डेटा शेयर कर सकेंगे. (Photo: Vi) Vi के प्रीपेड फैमिली प्लान के तहत डेटा शेयर कर सकेंगे. (Photo: Vi)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

Vi ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है, जिसकी मदद से फैमिली मेंबर्स अपने परिजनों के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. भले ही वह भारत में किसी भी शहर में रहते हो. साथ ही फैमिली प्लान वालों को प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर 10 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा.  

Vi ने इसको 'Vi पे सब हैं VIP' टैगलाइन के साथ पेश किया है. कंपनी ने इसको प्रीपेड यूजर्स को पूल्ड सपोर्ट मॉडल में बदलने की कोशिश की है. जहां प्रीपेड यूजर्स अपने डेटा कोटा को दूसरे फैमिली मेंबर्स के साथ सेयर कर सकेंगे. 

Advertisement

Vi ने इस फीचर को डिटेल्स में समझाने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बताया है कि मोबाइल Vi App की मदद से मदद से पहले फैमिली डैशबोर्ड बनाना होगा. इस डैशबोर्ड पर अपनी फैमीली मेंबर्स को एड करना होगा.

सेंड पर क्लिक करने के बाद होगा काम 

Vi App पर एक बार डैशबोर्ड सफलतापूर्वक बनने के बाद यूजर्स आसानी से अपने फैमिली मेंबर्स के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. इसके लिए फैमिली डैशबोर्ड पर जाकर सिर्फ सेंड पर क्लिक करना होगा, उसके बाद 500MB डेटा उस यूजर्स के पास पहुंच जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?

500MB तक डेटा भेजा जा सकेगा

फैमिली डेटा शेयरिंग के तहत एक दिन में 500MB तक डेटा भेजा जा सकेगा, जिसकी वैलिडिटी रात तक होगी. यूजर्स सप्ताह में सिर्फ दो बार और महीने में सिर्फ चार बार ही मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे. 

Advertisement

4 मेंबर्स को शामिल किया गया जा सकेगा

Vi प्रीपेड फैमिली ग्रुप में मैक्सिमम 4 लोगों को शामिल किया जा सकेगा. इसमें एक प्राइमरी मेंबर्स होगा और बाकी सेकेंडरी मेंबर्स होंगे. इसमें यूजर्स देश में किस भी सर्कल के हो सकते हैं. हर एक मेंबर्स के पास एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए, तभी वह डेटा के लिए एलिबिजिबल होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »