पहले 35 लाख का ऑफर, फिर 6 महीने इंटर्नशिप की शर्त और आखिर में AI ने तोड़े नौजवान इंजीनियर के सपने

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की वजह से नौकरी जाने का एक अनोखा वाक्या सामने आया है. जहां कुछ सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 35 लाख रुपये सालाना का ऑफर दिया और 6 महीने की इंटर्नशिप की शर्त रखी. जैसे ही उनकी इंटर्नशिप खत्म होने में कुछ घंटे बचे थे तभी कंपनी ने AI की वजह से नौकरी का ऑफर खत्म कर दिया.

Advertisement
6 महीने की इंटर्नशिप की बाद कैंसिल किया जॉब ऑफर. (Photo: ITG) 6 महीने की इंटर्नशिप की बाद कैंसिल किया जॉब ऑफर. (Photo: ITG)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की एक अनोखी कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जहां इंजीनियरिंग स्टूडेंट को पहले 35 लाख रुपये का ऑफर दिया, फिर 6 महीने इंटर्नशिप की शर्त रखी और जब इंटर्नशिप टाइम पूरा होने को आया तो सारे सपने चकनाचूर हो गए. 

वायरल पोस्ट में बताया है कि कैसे एक कंपनी ने पहले बड़े-बड़े सपने दिखाए और 6 महीने इंटर्नशिप की शर्त पर काम कराया. आखिर में जब इंटर्नशिप के बदले नौकरी देने का समय आया तो कुछ घंटे पहले कंपनी ने नियम में बदलाव कर दिया. 

Advertisement

रेडिट पर @NightFury_GT नाम के हैंडल का एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया है कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उनको एक कंपनी ने 35 लाख रुपये एनुअल सैलरी वाला जॉब का ऑफर दिया. 

6 महीने की इंटर्नशिप और परफोर्मेंस पर ऑफर 

कंपनी ने इंटर्नशिप की शर्त रखी और बताया है कि पहले 6 महीने तक इंटर्नशिप करने होगी. जब इंटर्नशिप कंप्लीट हो जाएगी और स्टूडेंट की परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी तो उनको नौकरी का ऑफर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

2 दिन पहले अचानक से जॉब का ऑफर वापस लिया 

जब इंटर्नशिप खत्म होने को आई और नौकरी देने का समय तो कंपनी ने बस 2 दिन पहले अचानक से इंटर्नशिप को खत्म कर दिया और जॉब ऑफर भी वापस ले लिया.  

Advertisement

इंटर्नशिप के दौरान ईमानदारी के साथ किया काम 

पोस्ट में बताया है कि इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने ईमानदारी और 100 परसेंट देकर काम किया. साथ ही उन्होंने अपने मैनेजर से फीडबैक लिया, जो पॉजिटिव था. मगर जब 2 दिन पहले ऑफर को खत्म कर दिया तो उनके सारे सपने टूट गए.

कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट का प्लान बनाया  

पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने फैसला लिया है कि अब वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) में इनवेस्टमेंट करेंगे और इंटर्नशिप को हायर नहीं करेंगे. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? जानकर होंगे हैरान

छात्रों को सबसे बड़ा नुकसान ये हुआ कि इस इंटर्नशिप ऑफर को लेने के बाद उनको बाकी इंटर्नशिप के ऑफर को छोड़ना पड़ा. अब उनके पास बैकअप के रूप में एक ऑफर मौजद है, जो एसेंचर (Accenture) की तरफ से 6.5 लाख रुपये सालाना का ऑफर है. 

---- समाप्त ----
स्मार्टफोन

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »