फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे, फिर भी खत्म हो रही बैटरी? चेक करें ये चीज

फोन इस्तेमाल नहीं करने पर भी बैटरी तेजी से खत्म हो रही है? इसके पीछे बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स, लोकेशन सेटिंग्स और कमजोर नेटवर्क जैसी वजहें हो सकती हैं. कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप बैटरी की खपत कम कर सकते हैं. जानिए फोन की बैटरी बचाने के आसान तरीके.

Advertisement
फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे, फिर भी बैटरी हो रही है खत्म? जानें इसकी वजह. (Photo: AI) फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे, फिर भी बैटरी हो रही है खत्म? जानें इसकी वजह. (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे होते हैं, फिर भी उसकी बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है. कई बार तो आप किसी जरूरी काम से बाहर होते हैं और आपका स्मार्टफोन अचानक बंद हो जाता है.

ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन इस्तेमाल नहीं करने पर भी उसकी बैटरी क्यों खत्म होती रहती है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और इसे ठीक करने के आसान तरीके.

Advertisement

क्या बैटरी खराब हो गई है?

आपका स्मार्टफोन नया हो या पुराना, यह परेशानी बहुत से लोगों के साथ होती है. ऐसे में उन्हें लगता है कि उनके फोन की बैटरी खराब हो चुकी है. लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है.

कई बार फोन की कुछ सेटिंग्स चालू रहने की वजह से भी बैटरी तेजी से खत्म होती है. इन सेटिंग्स को सही करके आप अपने फोन का बैटरी बैकअप बेहतर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

जानिए वे तरीके, जिनसे फोन की बैटरी बचा सकते है

बकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स भी खर्च करते हैं बैटरी WhatsApp, Instagram और दूसरे शॉपिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने के बाद कई लोग उन्हें बंद नहीं करते हैं. ऐसे में कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन के डेटा और बैटरी का इस्तेमाल करते हैं. इसी वजह से आपको लगता है कि फोन इस्तेमाल नहीं करने के बाद भी उसकी बैटरी खत्म हो रही है.

Advertisement

इस परेशानी से बचने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन से ऐप्स बैकग्राउंड में ज्यादा बैटरी खर्च कर रहे हैं. जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उनके बैकग्राउंड इस्तेमाल को बंद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?

लोकेशन चालू रहने से भी खर्च होती है बैटरी

कई ऐप्स पहली बार खोलने पर आपसे लोकेशन की परमिशन मांगते हैं. ऐसे में बहुत से लोग 'Allow all the time' का ऑप्शन चुन लेते हैं. इसकी वजह से कुछ ऐप्स फोन इस्तेमाल नहीं करने पर भी आपकी लोकेशन का इस्तेमाल करते रहते हैं. इससे बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है.

इससे बचने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स की लोकेशन परमिशन चेक करें. जिन ऐप्स को हर समय लोकेशन की जरूरत नहीं है, उनके लिए 'Allow only while using the app' का ऑप्शन चुनें. इससे ऐप्स केवल इस्तेमाल करते समय ही आपकी लोकेशन का इस्तेमाल कर पाएंगे और बैटरी बचाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: जिस बात का डर था वही हुआ! 24 घंटे में साइबर दुनिया में मचा हड़कंप, PHP, eMudhra और AI सॉफ्टवेयर में मिलीं गंभीर खामियां

Advertisement

नेटवर्क कमजोर होने पर भी खर्च होती है बैटरी

अगर आपके आसपास मोबाइल नेटवर्क कमजोर है, तो फोन बेहतर सिग्नल पाने के लिए ज्यादा पावर खर्च कर सकता है. इसके अलावा, बार-बार 4G और 5G नेटवर्क के बीच स्विच होने से भी बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है. इसका सीधा असर फोन के बैटरी बैकअप पर पड़ता है.

अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क कमजोर है, तो फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर उपलब्ध विकल्पों के हिसाब से 4G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कुछ मामलों में बैटरी की खपत कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये का iPhone Duo ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में फेल! धूल से जाम हुआ हिंज, स्क्रीन पर आई हरी लाइन

सॉफ्टवेयर अपडेट और नोटिफिकेशन भी हो सकते हैं वजह

कई बार फोन के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी या किसी ऐप की परेशानी के कारण भी बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है. इसके अलावा, बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन के लिए फोन की स्क्रीन और दूसरे फीचर्स एक्टिव होते हैं. इससे भी कुछ हद तक बैटरी खर्च होती है.

इस परेशानी से बचने के लिए फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और गैर-जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें. इससे बैटरी की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप फोन इस्तेमाल नहीं करने पर भी तेजी से खत्म होने वाली बैटरी की परेशानी को कम कर सकते हैं. अगर इसके बाद भी बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो फोन की बैटरी हेल्थ चेक करें. हो सकता है कि बैटरी पुरानी होने या खराब होने की वजह से ऐसा हो रहा हो.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »