सैमसंग का बड़ा इवेंट, 999 रुपये देकर होगा 2799 रुपये का फायदा, तीन फोल्ड फोन होंगे लॉन्च

सैमसंग का अगले सप्ताह 22 जुलाई को एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपना न्यू फोल्ड, फ्लिप और गैलेक्सी वॉच लॉन्च करेगी. साथ ही कंपनी इस साल दो नहीं बल्कि तीन फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च करेगी, जिसमें एक साइड बाई साइड फोल्ड हैंडसेट होगा.

Advertisement
Samsung ला रहा है न्यू फोल्ड फोन. (Photo: Unsplash) Samsung ला रहा है न्यू फोल्ड फोन. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

सैमसंग का 22 जुलाई को एक बड़ा इवेंट आयोजित होने जा रहा है, जिसका नाम गैलेक्सी अनपैक्ड है. भारतीय समयनुसार यह इवेंट 22 जुलाई की शाम 6:30 पर होगा. इस दौरान कंपनी अपनी न्यू फोल्ड सीरीज को लॉन्च करेगी. साथ ही कंपनी कई न्यू प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी. 

गैलेक्सी अनपैक्ड के साथ कंपनी ने प्री रिजर्व की भी सुविधा दी है. सिर्फ 999 रुपये (रिफंडेबल) की पेमेंट करके 2799 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है. साथ ही हाई एक्सचेंज वैल्यू को भी लॉक किया जा सकता है.

Advertisement

सैमसंग के ऑफिशियल पोर्टल और कई ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद से प्री रिजर्व को खरीदा जा सकता है, जिसके लिए सिर्फ 999 रुपये की पेमेंट करने होगी.

सैमसंग न्यू गैलेक्सी वॉच भी लॉन्च करेगा 

गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान कंपनी गैलेक्सी जेड फोल्ड और गैलेक्सी वॉच को लॉन्च करेगी. ऑफिशियल लॉन्च से कुछ दिन पहले रेंडर्स सामने आ चुके हैं. 

सैमसंग का पोस्ट 

सैमसंग इस साल तीन फोल्ड लॉन्च करेगी

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कंपनी तीन फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च करेगी, जिसमें  Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra और Galaxy Z Flip8 side by side है. 

यह भी पढ़ें: सैमसंग के पावरफुल फोन पर 44 हजार की छूट, इतनी रह गई कीमत

गैलेक्सी वॉच से ये होंगे नाम 

फोल्ड हैंडसेट के साथ कंपनी न्यू वॉच को भी अनवील करेगी, जिसमें Galaxy Watch9 और Galaxy Watch Ultra 2 का भी नाम शामिल है. 22 जुलाई को इस सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा. लॉन्चिंग के कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में फुल डिटेल्स सामने आ जाएगी. 

Advertisement

ऐपल भी ला रहा फोल्ड आईफोन 

सैमसंग से मुकाबला करने के लिए ऐपल भी अपना पहला फोल्ड स्मार्टफोन इस साल लॉन्च करेगा, जिसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है. ऐपल के न्यू आईफोन अल्ट्रा एक फोल्ड हैंडसेट होगा. हाल ही में इसका एक वीडियो भी सामने आया था. ऐपल के फोल्ड हैंडसेट का इंतजार लंबे समय से हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »