सैमसंग ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy M47 5G है. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है. इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आदि दिए गए हैं. इसमें 6000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6 साल के लिए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का अपग्रेड मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung Galaxy M47 5G की भारत में इफेक्टिव कीमत 22,999 रुपये है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल है. इस स्मार्टफोन की सेल 4 जुलाई को ऐमेजॉन प्राइम डे सेल के साथ होगी. इस हैंडसेट की सेल ऐमेजॉन इंडिया पर होगी.
Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है.
Samsung Galaxy M47 5G का चिपसेट
Samsung Galaxy M47 5G में क्वालकॉम का स्नेपड्रेगन 6 Gen 3 (4nm) चिपेसट का यूज किया है, जिसके साथ एड्रेनो 710 GPU का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड मिलता है. सैमसंग के इस हैंडसेट में रैम के दो ऑप्शन मिलेंगे जो 6GB और 8GB रैम हैं. स्टोरेज के भी दो ऑप्शन मिलेंगे, जो 128GB और 256GB UFS 3.1 का ऑप्शन है.
Samsung Galaxy M47 5G को 6 साल तक अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G को लेकर ऐलान किया है कि इसमें 6 साल तक ओएस का अपडेट मिलेगा. साथ ही 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी किया जाएगा.
Samsung Galaxy M47 5G का कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है. वहीं तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है. इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy M47 5G की बैटरी
Samsung Galaxy M47 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45वाट के फास्ट चार्जर के साथ आता है. कंपनी ने इसमें टाइप सी यूएसबी केबल और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क