10,000mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन! Redmi के नए फोन में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, 28 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Redmi K100 चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है. इस फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी. फोन में 50MP का मेन कैमरा भी मिल सकता है. हालांकि, इसकी कीमत और भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Advertisement
165Hz स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च.  (Image credit: MI) 165Hz स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च. (Image credit: MI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो Redmi का आने वाला नया फोन आपके काम का हो सकता है. कंपनी Redmi K100 को 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा रही है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है.

यानी बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार होने वाला है. इतना ही नहीं, इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी मिलेगी. ऐसे में गेम खेलने वालों के लिए भी यह फोन खास हो सकता है.

Advertisement

बैटरी इतनी बड़ी कि बार-बार चार्ज करने की टेंशन कम!

Redmi K100 में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी. आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में 5,000mAh या 6,000mAh की बैटरी देखने को मिलती है. ऐसे में Redmi का यह फोन बैटरी के मामले में काफी आगे नजर आता है. अगर आप फोन पर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या दिनभर इंटरनेट चलाते हैं, तो

बड़ी बैटरी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि फोन को फुल चार्ज होने में कितना समय लगेगा और एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी कितनी देर चलेगी.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर

Advertisement

Redmi K100 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा. यह एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में मदद करता है. इसके साथ फोन में D2 डिस्प्ले चिप भी मिलेगी, जो गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.

फोन में 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. आसान भाषा में समझें तो फोन की स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में मूवमेंट काफी स्मूद दिख सकता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई गई है.

50MP कैमरा भी मिलेगा

कैमरे की बात करें तो Redmi K100 में 50MP का मेन कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा फोन का 16GB RAM वाला वेरिएंट भी सामने आया है. कंपनी ने अभी सभी कैमरा फीचर्स और स्टोरेज वेरिएंट की पूरी जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन, जानिए क्या होगा फायदा

भारत में कब होगा लॉन्च?

फिलहाल Redmi K100 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है. फोन की कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसके भारत आने का इंतजार करना होगा. अब देखना होगा कि 10,000mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाला यह फोन कितनी कीमत में लॉन्च होता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »