रियलमी ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 16 5G है. इसमें 7000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा और सेल्फी मिरर का फीचर दिया है. कंपनी का दावा है कि भारत में यह पहला सेल्फी मिरर वाला फोन है.
सेल्फी मिरर के तहत यूजर्स को रिफ्लेक्शन दिखाया जाता है, जिसकी मदद से यूजर्स को रियर कैमरा सेटअप से सेल्फी और वीडियो बनाना आसान हो जाता है. बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा है.
Realme 16 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल मिलता है. इसके अलावा 33,999 रुपये का स्मार्टफोन है, जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है.
टॉप एंड मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 36,999 रुपये है. Realme 16 5G की पहली सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी. इस हैंडसेट की पहली सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर्स से की जाएगी. इसको दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जो एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर हैं.
Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme 16 5G में 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 93 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा.
कंपनी ने बताया है कि यह लेटेस्ट हैंडसेट Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है. इस हैंडसेट में तीन साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
Realme 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट का यूज किया गया है. इसमें 12GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 6,050 मिलीमीटर स्क्वेयर हीट डिसिपेंशन दिया गया है, जो हैंडसेट को टेम्प्रेचर को कंट्रोल करने का काम करता है.
Realme 16 5G का कैमरा सेटअप
Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो मेन कैमरा भी है. इसमें 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है. बैक पैनल पर कैमरे के साथ ही इसमें एक छोटा मिरर लगाया है, जिसको कंपनी ने सेल्फी मिरर का नाम दिया है. ऐसे में यूजर्स रियर कैमरा सेंसर से भी सेल्फी ले सकेगा.
Realme 16 5G की बैटरी
Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है. कंपनी ने बताया है कि सिंगल चार्ज में यह 142 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा देता है. यह 183 ग्राम वजनी स्मार्टफोन है.
aajtak.in