Realme ने भारतीय बाजार में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये फोन कम बजट में आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं Realme 12X 5G की. ये कंपनी की 12-सीरीज का सबसे सस्ता 5G फोन है. ये फोन एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन लवर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है.
कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया है. फोन 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी और IP54 रेटिंग दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरे खास फीचर्स.
का ये फोन तीन कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में आता है. Realme 12X 5G को आप ट्विलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं. इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है.
यह भी पढ़ें:
फोन का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये में आता है. इस फोन पर 1000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. स्मार्टफोन को आप और Flipkart से खरीद सकते हैं. इसकी सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी. हैंडसेट अर्ली बर्ड सेल पर भी उपलब्ध होगा, जो 2 अप्रैल को होगी.
Realme 12x 5G में 6.72-inch का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. हैंडसेट IP54 रेटिंग के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिलता है, जो 8GB तक RAM के साथ आता है.
यह भी पढ़ें:
स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसे दो साल का ऑपरेटिंग सिस्टम और तीन साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 50MP और 2MP का कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. ये 45W की Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी फोन के साथ बॉक्स में चार्जर देगी.
aajtak.in