अगर आप ऐसा फैन खरीदने की सोच रहे हैं, जो हवा देने के साथ-साथ आपके कमरे की हवा को भी साफ करने में मदद करे, तो आज हम आपको एक ऐसे ही फैन के बारे में बता रहे हैं. Orient Electric का यह फैन एयर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसकी मदद से कमरे में मौजूद हवा को साफ करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि इस फैन में क्या खास है, इसके फीचर्स क्या हैं और यह कैसे काम करता है.
कैसे साफ करता है हवा?
Orient Electric के इस Aero O2 Oxygen फैन में एयर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी दी गई है. इसमें Plasma Ion टेक्नोलॉजी मिलती है, जो हवा में मौजूद कुछ प्रदूषण फैलाने वाले कणों और माइक्रोब्स को कम करने में मदद कर सकती है. इससे कमरे की हवा को साफ रखने में मदद मिल सकती है. यानी यह फैन हवा देने के साथ-साथ उसे साफ करने का काम भी करता है.
फैन का मोटर भी है खास
आमतौर पर सीलिंग फैन का इस्तेमाल सिर्फ हवा लेने के लिए किया जाता है, लेकिन इस फैन में BLDC मोटर दी गई है. यह कम बिजली खर्च करके हवा देने के लिए जानी जाती है. इसमें 290 RPM की मोटर स्पीड मिलती है, जिससे कमरे में हवा का बहाव बना रहता है. इससे आपको कमरे में अच्छी हवा मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?
मेंटेनेंस का ज्यादा झंझट नहीं
इस फैन की एक खास बात यह है कि इसमें लगे एयर प्यूरीफायर सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे फिल्टर बदलने का खर्च बच सकता है. हालांकि, इसकी सफाई और मेंटेनेंस के लिए कंपनी के निर्देशों का पालन करना जरूरी है.
कितनी है कीमत?
अगर इस सीलिंग फैन की कीमत की बात करें, तो यह सामान्य BLDC फैन के मुकाबले महंगा है. इसकी कीमत ₹15,499 है. अगर आप ऐसा फैन खरीदना चाहते हैं, जो हवा देने के साथ-साथ एयर प्यूरीफायर का काम भी करे, तो यह आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इसकी मदद से आप फैन चलाते हुए कमरे की हवा को साफ रखने में भी मदद पा सकते हैं.
प्रियांशु कुमार मिश्रा